राष्ट्रीय

वंदे भारत से यात्री नाराज, इसलिए रेलवे ने लिया अहम फैसला

डेस्क: पिछले कुछ समय से वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री नाराज नजर आ रहे थे कारण था ट्रेन का अधिक किराया। देशभर में बढ़ती वंदे भारत भारत ट्रेनों की संख्या और लग्जरी सुविधाओं के बावजूद यात्री इस ट्रेन से नाखुश थे। घटती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए रेलवे कम यात्रियों वाली कुछ कम दूरी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन ओं की किराए की समीक्षा करेगी साथियों सुनिश्चित करेगी कि किराया घटने के बाद भी यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा सके। बताया जा रहा है कि इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर, नागपुर-बिलासपुर जैसी वंदे भारत ट्रेनों के साथ साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों का किराया भी कम किया जा सकता है।

कई रूटों पर कम होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

इन सब की शुरुआत इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के साथ हुई जब यात्रियों ने यह देखा कि सुबह वंदे भारत ट्रेन से लगभग 5 मिनट पहले छूटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का किराया मात्र ₹100 है जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया ₹950 तक है। हालांकि सफर को पूरा करने में दोनों ट्रेनों को लगभग एक ही समय लग रहा था। ऐसे में लोगों ने वंदे भारत को छोड़कर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ही सफर करना शुरू कर दिया जिससे इस रूट के वंदे भारत एक्सप्रेस में मात्र 21% ऑक्युपेंसी दर्ज की गई।

सूत्रों की मानें तो इस रूट की ट्रेन में किराया काफी ज्यादा कम किया जा सकता है। बता दें कि अब तक देशभर के 24 राज्यों में कुल 40 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। अन्य रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को काफी पसंद किया जा रहा है हालांकि छोटे रूटों पर अधिक किराया लगने के कारण लोग वंदे भारत की जगह अन्य ट्रेनों से सफर करना अधिक पसंद कर रहे हैं। यही कान है की इन रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का किराया कम करने का फैसला किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button