मनोरंजन

क्यों ‘पावर स्टार’ पुनीत राजकुमार के नि’धन से इतने प्रभावित हैं लोग, कौन थे पुनीत राजकुमार? जानिए सब कुछ

 

डेस्क: भारतीय सिनेमा एक के बाद एक अपने अनमोल सितारों को खो रही है। यह सिलसिला 2020 से शुरू हुआ जब एक एक करके कई महान कलाकार इस दुनिया को छोड़कर जाने लगे। इसमें सुशांत सिंह राजपूत से लेकर ऋषि कपूर, इरफान खान, सिद्धार्थ शुक्ला और अब कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का नाम भी शामिल हो गया है। पावर स्टार के नाम से मशहूर 46 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे।

हार्ट अटैक से हुआ नि’धन

बीते 29 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह खबर आई हार्ट अटैक आने के कारण पुनीत की हालत नाजुक है। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया। यह खबर मिलते ही देश के कोने कोने से उनके सैंसुन के लिए दुआ करने लगे। बेंगलुरु अस्पताल में पुनीत को आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टर से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। कुछ देर बाद खबर आई कि पुनीत राजकुमार का निधन हो गया।

सादगी और विनम्रता से प्रभावित थे लोग

पावर स्टार पुनीठ राजकुमार के निधन की खबर मिलते ही देशभर के उनके फैंस के आंखों में आंसुओं के सैलाब बहने लगे। कोई इस बात को यकीन नहीं कर पा रहा था। दरअसल पुनीत एक ऐसे इंसान थे जिनकी सादगी और विनम्रता ने लोगों का दिल जीता था। उनकी सादगी के कारण उनके फैंस उन्हें ‘सैंडलवुड का जेंटलमैन’ भी कह कर बुलाते हैं। उनके चाहने वाले उन्हें ‘अप्पू’ घर पर भी बुलाते थे। इसके पीछे की वजह यह है 2002 में उन्होंने ‘अप्पू’ फिल्म में पहली बार लीड एक्टर के तौर पर काम किया था।

पुनीत ने दी थी कई हिट फिल्में

एक्टिंग के करियर में उन्होंने केवल 6 महीने की उम्र में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था लेकिन लीड एक्टर के तौर पर उन्हें 2002 की फिल्म ‘अप्पू’ से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। बात करें उनके पॉपुलर फिल्मों की तो इसमें अप्पू, अभि, मौर्या, नम्मा बसवा, अजय, बिंदास, अकाश, अरसू, मिलाना, राम, पावर, अन्ना बॉन्ड, राजकुमारा अंजनी पुत्र और मायाबाजार जैसी फिल्में शामिल है।

सभी अभिनेता दे रहे हैं श्रद्धांजलि

उनकी निधन के बाद उनकी पत्नी और दो बेटियां अकेली रह गई है। बॉलीवुड तथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सभी अभिनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से लेकर साउथ के स्टार चिरंजीवी, वेंकटेश सहित कई अन्य अभिनेताओं ने भी ने श्रद्धांजलि दी है। उनके सेंसरी भी इस बात को यकीन नहीं कर पा रहे हैं की पावर स्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button