मनोरंजन

अब ऐसी दिखती है “परदेसी” गाने की बंजारन, ऐसी जिंदगी जीने को है मजबूर

 

डेस्क: आमिर खान की शुरुआती हिट फिल्मों में से एक “राजा हिंदुस्तानी” को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के साथ-साथ उसका एक गाना “परदेसी-परदेसी जाना नहीं” को भी लोगों ने अपना प्यार दिया था। एक समय था हर जगह यह गाना सुनने को मिल जाया करता था। फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान और लीड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के अलावा “परदेसी” गाने में बंजारन की भूमिका निभाने वाली महिला प्रतिभा सिन्हा ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।

Pratibha-Sinha-Pics

 

इस गाने के कारण लोगों ने प्रतिभा सिन्हा को काफी पसंद किया था। उनके बेहतरीन अंदाज और परफॉर्मेंस के कारण रातो रात यह गाना काफी हिट हो गया था। अपने करियर में प्रतिभा सिन्हा ने 12-13 फिल्मों में काम किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान न मिल सकी। उन्हें बॉलीवुड में पहचान “परदेसी” गाने से ही मिली। यहां तक की आज भी कहीं पर यह गाना बजता हुआ दिख जाए तो लोगों का ध्यान प्रतिभा पर ही जाता है।

Pratibha-Sinha-recent-pics

प्रतिभा सिन्हा का म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी के साथ अफेयर रह चुका है। कहा जाता है कि उनके इस अफेयर के कारण ही उनका करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया। बता दें कि नदीम पर गुलशन कुमार के हत्या का आरोप लगा था। आखरी बार उन्हें 1998 में आई फिल्म “मिलिट्री राज” में देखा गया था जिसके बाद धीरे-धीरे फिल्मों से उनकी दूरी बढ़ती चली गई और आज वह एक गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button