राष्ट्रीय

पारा फिर से 42 के पार, इन शहरों में गर्मी से जान को खतरा

डेस्क: कुछ हफ्तों पहले अप्रैल के महीने में देश के कई शहरों खासकर कोलकाता में झुलसा देने वाली गर्मी थी। जिसके बाद बारिश की वजह से लोगों को कुछ दिनों तक आराम मिला। लेकिन मई की शुरुआत से ही एक बार फिर देश के कई शहरों में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गर्मी है। देश की राजधानी दिल्ली में भी आने वाले दिनों में पारा 42 डिग्री तक पहुंचने की सम्भावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 13 मई को दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश के साथ आंधी चलने से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलेगा। बता दें कि दिल्ली में मई के महीने के दौरान औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहती है, जबकि इस साल इसके 42 डिग्री होने की संभावना जताई जा रही है।

Effect of cyclone mocha in north east

पूर्वोत्तर भारत में चक्रवात मोचा का कहर

वही पूर्वोत्तर भारत में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवात मोचा के कारण 10 मई को देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में मौसम में ठंडक दिख सकती है। हालांकि दोपहर के समय लोगों को चिलचिलाती धुप का सामना करना पड़ेगा। बतादें कि चक्रवात मोर्चा 12 मई तक बहुत गंभीर तूफान में बदल सकता है जिसकी गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। इसका अधिकतम असर म्यांमार और बांग्लादेश के तटों पर अधिक देखने मिलेगा।

वहीं बिहार के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग ने 12 से 13 मई को बिहार के 17 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। नवादा, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया और पूर्णिया जिला शामिल है। इसके अलावा जमुई और अररिया में भी लू की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button