राष्ट्रीय

कई राज्यों में चुनाव से पहले तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां, बीजेपी में शामिल हुए ये बड़े नाम

डेस्क: आने वाले साल में राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले इन राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तरह किन राज्यों में भी चुनाव से पहले अन्य दलों के कई प्रमुख चेहरे भाजपा से जुड़ रहे हैं।

पंजाब में भी विधानसभा चुनाव के पहले कई बड़ी हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ली। 16 जनवरी बुधवार के दिन कई बड़े चेहरों जैसे छत्रपाल सिंह, हरिंदर सिंह, निर्मल सिंह मोहाली, जगमोहन सिंह सैनी, कुलदीप सिंह, कर्नल जयवंत सिंह तथा जसविंदर सिंह ने भाजपा का दामन थामा।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के एक नेता जितिन प्रसाद भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। जितिन प्रसाद के अलावा भी कई ऐसे कांग्रेसी हैं जिन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा को अपनाया था। इनमें जगदंबिका पाल, रीता बहुगुणा जोशी, डॉक्टर संजय सिंह, राजकुमारी रत्ना सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, आदित्य सिंह, रवि किशन तथा अम्मार रिजवी के नाम प्रमुख है।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरपंच आब के अलावा अगले साल उत्तराखंड गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। साल का अंत होते-होते हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी चुनाव होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button