उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने किया ये ऐलान

 

डेस्क: उत्तर प्रदेश में 2022 को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी में सभी पार्टियां अभी से ही लग चुकी है। कई पार्टियां लोगों को खुश करने के लिए कई तरह के ऐलान कर रहे हैं तो वहीं कई पार्टियां किसी जाति विशेष को खुश करने में लगी हुई है। इस बीच प्रियंका गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर यह ऐलान किया कि 40% टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगी 40% आरक्षण

उन्होंने कहा कि यदि उनका बस चलता तो वह महिलाओं को 50% आरक्षण दे देती। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का आरक्षण बढ़ने पर ही देश जी आगे बढ़ेगा। इसी प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस का एक नया नारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ भी दिया। उन्होंने बताया कि लखीमपुर में उनसे एक लड़की मिली थी जिस ने कहा कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहती है। कांग्रेस ने यह फैसला उन्हीं लड़कियों के सपने को पूरा करने के लिए लिया है।

योगीराज की जमकर की बुराई

इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राज में खुले आम जनता को कुचला जा रहा है। उनका कहना है कि योगी के राज में केवल नफरत का बोलबाला है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश की महिलाएं यदि चाहे तो इसे बदल सकती हैं इसके लिए उन्हें प्रियंका गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button