राजस्थान

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बच्चे एक ही अच्छे, जनसंख्या नियंत्रण बिल का किया सपोर्ट

 

डेस्क: पिछले दिनों यूपी में लागू किए गए जनसंख्या नियंत्रण बिल पर अलग-अलग राज्यों के मंत्री व मुख्यमंत्री अपना विचार प्रकट कर रहे हैं। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में जनसंख्या नियंत्रण बिल को लागू करने का फैसला सुनाया था।

इस बिल के लागू होने के बाद से ही कई राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए इस बिल का विरोध करने लगे। जबकि कई राज्यों के मंत्रियों द्वारा इसका खुलकर समर्थन किया गया। मध्य प्रदेश, बिहार सहित कई अन्य राज्यों ने भी इसका समर्थन किया।

“हम दो, हमारे दो” के दिन गए!

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि अब “हम दो, हमारे दो” के दिन जा चुके हैं। बढ़ती जनसंख्या आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। इसीलिए उन्होंने सभी को “बच्चे एक ही अच्छे” का मूल मंत्र अपनाने को कहा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस बिल की आवश्यकता भारत को है। उन्हें भारत सरकार से कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित कानून बनाएं और उसे लागू करें। हम भारत सरकार के साथ हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ राजस्थान कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने भी जनसंख्या कानून की मांग की है।

MLA-bharat-singh

नीतीश कुमार के अलग बोल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण बिल पर टिप्पणी करते हुए कहा की जनसंख्या वृद्धि वास्तव में एक बड़ी समस्या है। लेकिन केवल बिल बनाने से इससे निजात नहीं पाया जा सकता। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है।

नीतीश कुमार का कहना है कि महिलाओं के पढ़ने लिखने से ही प्रजनन दर घटेगी। इसलिए आवश्यक है कि महिलाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाए। क्योंकि महिलाओं के शिक्षित होने पर ही जनसंख्या नियंत्रण संभव है।

विश्व हिंदू परिषद ने उठाए सवाल

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने योगी आदित्यनाथ द्वारा लागू किए गए जनसंख्या नियंत्रण बिल की तारीफ की। वहीं इस दिल में एक बच्चे के अभिभावकों को दिए जाने वाले सुविधाओं के पहलू पर सवाल उठाया।

उनके अनुसार ऐसा करने पर हिंदू और मुस्लिम के जनसंख्या के अनुपात पर असर पड़ेगा। उन्होंने यूपी सरकार से अपील की जनसंख्या नियंत्रण बिल के इस पहलू पर विचार किया जाए अन्यथा इसका जनसंख्या पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button