मनोरंजन

यह एक्टर है भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए राखी सावंत की पसंद

डेस्क: राखी सावंत अक्सर विवादों में रहने वाली अभिनेत्री हैं। कुछ लोग तो ऐसा भी करते क्यों नहीं वादों से घिरे रहना पसंद है। इसी वजह से वह बीच-बीच में विवादित बातें कहती रहती हैं।

लेकिन इस बार राखी सावंत ने कुछ ज्यादा ही कह दिया। उन्होंने कहा कि सोनू सूद को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

सोनू सूद पर किए गए उनके इस कमेंट को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग राखी सावंत के इस टिप्पणी के कारण उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

नौबत यहां तक आ गई कि सोनू सूद को खुद कहना पड़ा कि वह एक आम आदमी है ठीक हैं। राखी के ऐसा कहने की वजह क्या थी?

दरअसल, कोरोना काल में पिछले वर्ष सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घर जाने में सहायता की थी। इतना ही नहीं अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरीके से सभी की मदद करने के लिए वह आगे आते रहते हैं।

इसके अलावा वह कई ऑक्सीजन प्लांट भी लगवा रहे हैं। फ्रांस जैसे देशों से ऑक्सीजन प्लांट के आने की व्यवस्था सोनू सूद ने अपने दम पर की। इरादा दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे इलाकों में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का है।

हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने अपार्टमेंट के नीचे पैपराजी को रिफ्रेशमेंट जूस बांटे थे। फिर फोटोग्राफर के साथ थोड़ी देर बातचीत के दौरान उन्होंने राखी सावंत के टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मैं आम आदमी बन कर ही खुश हूं।”

उनके इन्हीं सभी अच्छाइयों को देखकर राखी सावंत ने उन पर टिप्पणी की कि उन्हें भारत का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए। पर सोनू सूद ने सीधा का जवाब दिया कि वह एक आम आदमी रह कर ही खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button