अंतरराष्ट्रीयक्राइम

भारत को मिली बड़ी सफलता, गैंग’स्टर रवि पुजारी को भारत लाया गया

रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में सेनेगल के एक अधिकारी, रॉ के एक अधिकारी और मेंगलुरू पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने शनिवार को पकड़ा था

डिजिटल डेस्क: गैंग’स्टर रवि पुजारी को भारत लाने में बड़ी सफलता मिली है। बीती रात रवि पुजारी को आखिरकार प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया। सूत्रों के अनुसार रवि पुजारी को फ्रांस के जरिए दक्षिण अफ्रीका और फिर भारत लाया गया। एयर फ्रांस का विमान देर रात भारत के बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सेनेगल में रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह लापता हो गया था।

जानकारी के अनुसार रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में सेनेगल के एक अधिकारी, रॉ के एक अधिकारी और मेंगलुरू पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने शनिवार को पकड़ा था। इसके बाद से ही रवि पुजारी को भारत लाने की कोशिशें चल रही थी।

मालूम हो कि रवि पुजारी (Ravi Pujari) के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। रवि पुजारी तमाम बॉलीवुड की हस्तियों और कारोबारियों से धन उगाही करता था और उसके खिलाफ तकरीबन 200 केस दर्ज हैं।

रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरू में हुआ था और उसकी उम्र 52 वर्ष है। उसे हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड भाषा बोलनी आती है। स्कूल में कई बार फेल होने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। रवि पुजारी की 2 बेटियां और एक बेटा है। 28 साल की उम्र में उसकी ऑस्ट्रेलिया में शादी हो गई थी। जानकारी के अनुसार रवि के पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है और वह अक्सर चीन, हॉन्गकॉन्ग और अफ्रीका के देशों की यात्रा करता है।

बता दें कि पिछले दिनों सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट (Suprime Court) ने प्रत्यर्पण के खिलाफ पुजारी की अर्जी कारिज कर दी थी। इसके बाद पुजारी के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था। रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था। पुलिस फिरौती, हत्‍या, ब्‍लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने रवि पुजारी के एक करीबी आकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button