उत्तर प्रदेश

UP विधानसभा चुनाव में कुछ बड़ा कर सकते हैं रोहिंग्या, चल रही है साजिश

 

डेस्क: उत्तर प्रदेश की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड चुन-चुन कर वहां अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में यूपी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमान गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।

इसलिए विधानसभा चुनाव के पहले उत्तरप्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड अब तक 11 मुसलमानों को गिरफ्तार कर चुकी है। 18 जून को भी 4 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया। चारों रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी मेरठ के खरदौरा के अलीपुर गांव और बुलंदशहर से हुई।

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड द्वारा चलाए जा रहे हो फैशन के बाद अब लोकल पुलिस भी लगातार अलीपुर गांव चक्कर काट रही है। गांव में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है। इनमें से कईयों के अवैध रूप से यहां रहने की भी आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमान विधानसभा चुनाव में फर्जी पहचान पत्रों की मदद से गैरकानूनी तरीके से चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। इसलिए इन्हें ढूंढ कर गिरफ्तार करने का ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अलीपुर गांव से ही गिरफ्तार किए गए एक आरोपी हाफिज सफीक ने म्यानमार से रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में दाखिल करवाने के बात को स्वीकार किया है। उसका कहना है कि पहले वह म्यानमार से रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में दाखिल करवाता था और फिर उत्तर प्रदेश लाकर फर्जी पहचान पत्र बनावाता था।

फर्जी पहचान पत्रों की मदद से यहां रह रहे रोहिंग्या मुसलमान उत्तर प्रदेश प्रकार की गड़बड़ी ना करें इसके लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड एक सीक्रेट ऑपरेशन चला रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भी लगातार अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर एक्शन ले रही है।

गौरतलब है कि म्यानमार के रास्ते भारत में दाखिल होकर रोहिंग्या मुसलमान अवैध तरीके से भारत में रहते हैं तथा फर्जी पहचान पत्र पाकर गैरकानूनी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button