क्राइम

रोहतक के जाट कॉलेज में 5 लोगों की मौत, छाया हुआ है दहशत का माहौल

 

डेस्क, हरियाणा की रोहतक कॉलेज में घटी भयानक सनसनी। कहा जा रहा है कि यह सनसनी वारदात कल रात 8:15 बजे के करीब हुई थी। हरियाणा के रोहतक में कल रात 8:15 में हुए फायरिंग के वजह से 5 लोगों की हुई मौत से वहां दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कि रोहतक कॉलेज में हुए फायरिंग के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई।

हरियाणा के जाट कॉलेज के अखाड़े में कल रात अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि फायरिंग में मरने वाले दो कोच और दो लेडी पहलवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि जाट कॉलेज में हुए सनसनी खेल कल रात 8:15 बजे के करीब हुई थी। आरोप कॉलेज के एक रेसलिंग कोच सुखविंदर पर लगाया जा रहा है। आरोप है कि सुखविंदर ने अंधाधुंध फायरिंग करके सब को मौत के घाट उतार दिया और वारदात के स्थान से वह फरार हो गया।

मृतको में शामिल होने वाले नामों में जाट कॉलेज के हेड कोच मनोज और उनकी पत्नी साक्षी, लेडी पहलवान पूजा, सतीश और पहलवान प्रदीप मलिक शामिल है। गोली लगने के कारण हेड कोच मनोज का 3 साल का बच्चा सरताज और पहलवान अमरजीत बुरी तरीके से घायल।

अभी भी दोनों का इलाज रोहतक पीजीआई के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हेड कोच मनोज आरोपी सुखवेन्दर को रेसलिंग की कोचिंग देने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी। कहा जा रहा है की इसी दुश्मनी के कारण सुखविंदर ने इस वारदात को अंजाम दिया।

रोहतक के पुलिस अध्यक्ष राहुल शर्मा का कहना है कि इस घटना से जुड़ी जानकारी और हमले के मामले में जांच करने के लिए एक दलों का गठन किया गया है, जो इसकी जांच में जुटी हुई है। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खरवार ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांच कर्ता घटनास्थल की जांच में लगे हुए हैं।

इस घटना से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया की प्रथम जांच से यह पता चला है कि कुस्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोली मार बारिश शुरू की। लेकिन अभी भी हमे इस घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button