इतनी संपत्ति के मालिक है सलमान खान, न शादी की न ही बच्चे हैं, खुद बताया किसे मिलेगी संपत्ति

डेस्क: बॉलीवुड के 55 वर्षीय कुंवारे अभिनेता सलमान खान पर आज भी लड़कियां अपनी जान छिड़कती है। अब वह उम्र के ऐसे पड़ाव में पहुंच चुके हैं जहां शायद वह खुद अब शादी करने की इच्छा नहीं रखते हो। लेकिन फिर भी उनके सभी फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही आज कुंवारे हैं लेकिन बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों के साथ उनका अफेयर रह चुका है।
शादी न करने की वजह सलमान की उम्र?
एक तरफ जहां सलमान के शादी ना करने की वजह अब उनकी उम्र हो सकती है वहीं दूसरी तरफ काम में अधिक बिजी रहना भी उनके शादी के बीच आ रही है। हालांकि कई बार ऐसी अफवाहें सामने आई है जिसमें बताया गया सलमान खान शादी करने वाले हैं। आज भी देश की हजारों लाखों लड़कियां सलमान खान पर जान छिड़कती है।
अभी भी सलमान पर जान छिड़कती है लड़कियां
अगर आज भी सलमान शादी करना चाहे तो लाखों लड़कियों की कतार लग जाएगी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह शादी करना चाहते ही नहीं है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है इस सलमान खान का वारिस कौन होगा? सलमान खान की लगभग सभी फिल्में हिट होती है जिससे वह अच्छी खासी रकम कमा लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड इंडोर्समेंट से भी वह मोटी रकम कमाते हैं।
करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
वर्तमान में सलमान खान 2300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा भी मुंबई में उनका एक पर्सनल घर भी है जिसकी कीमत 114 करोड़ रुपए है। बात करें उनके गाड़ियों के कलेक्शन की तो उनके पास रोल्स रॉयस, Mercedes-Benz, रेंज रोवर, लेक्सस बीएमडब्ल्यू X6, ऑडी RS7, टोयोटा और लैंड क्रूजर जैसी आलीशान गाड़ियां है।
किसे मिलेगी सलमान खान की संपत्ति?
ना तो सलमान खान ने शादी की है और ना ही उनके कोई बच्चे हैं तो ऐसे में उनकी करोड़ों की संपत्ति किसे मिलेगी? इस विषय में सलमान खान ने खुद एक बार खुलासा किया था कि वह अपने करोड़ों की संपत्ति किसे देने वाले हैं? उन्होंने कहा था कि यदि उनकी शादी होती है तो उनके मौत के बाद उनकी आधी संपत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और आधी संपत्ति उनके पत्नी की होगी। अरे जिनकी शादी नहीं होती है तो उनकी पूरी संपत्ति ट्रस्ट में दान कर दी जाएगी।