खेल

महिला हॉकी टीम का सेमी फाइनल मैच आज, रच सकती है इतिहास

 

डेस्क: आज भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना के साथ सेमीफाइनल का मैच है। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने का आज भारत के पास एक सुनहरा मौका है। आज के सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम एक बार फिर इतिहास रच सकती है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। ऐसा करके महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया था। अब उनके पास सेमीफाइनल में जीत कर फाइनल में पहुंचने का मौका है।

एक बार फिर रच सकती है इतिहास

यदि आज भारतीय महिला हॉकी टीम सेमी फाइनल मैच जीतकर फाइनल तक पहुंचती है तो ऐसा इतिहास में पहली बार होगा। दरअसल इससे पहले कभी महिला हॉकी टीम के खाते में गोल्ड या सिल्वर मेडल नहीं आया है। ऐसे में गोल्ड सिल्वर मेडल पाकर भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रच सकती है।

भारत की 16 बेटियां ने बढ़ाई देश की शान

टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम में भारत की 16 बेटियों ने जमकर अलग-अलग देशों की टीम का सामना किया और आज सेमीफाइनल तक पहुंची। इस टीम में रानी रामपाल (कैप्टन) नेहा गोयल, निक्की प्रधान, निशा वारसी, लालरेमसियामी, सुशीला चानू, दीप एक्का, सलीमा तेते, उदिता दुहान, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, मोनिका मलिक, गुरजीत कौर, शर्मिला देवी, नवजोत कौर और सविता पूनिया है।

आज होगा सेमीफाइनल मैच

भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे से टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के मैच की शुरुआत होगी। सभी देशवासियों के मन से महिला हॉकी टीम के लिए भर भर कर दुआएं निकल रही है। सभी यही चाह रहे हैं कि भारत की बेटियां इतिहास रच कर गोल्ड मेडल लेकर ही वापस आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button