पश्चिम बंगाल

शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किए बड़े ऐलान

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी ने राजभवन में राज्यपाल की उपस्थिति में आज शपथ ग्रहण किया। इसी के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी और ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बनी।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई ही उनकी प्राथमिकता है। इसी के साथ राज्य में शांति बनाए रखने हैं के लिए भी उन्होंने राज्य वासियों और अपने कार्यकर्ताओं से अपील की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से अनुरोध किया के समस्त देशवासियों के लिए मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। ऐसा न करवाये जाने पर उन्होंने आंदोलन कर्म की बात कही। इसी बीच बढ़ते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ बड़े ऐलान किए।

आपको बता दें कि पहले ही राज्य में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। उसी से संबंधित कुछ बड़े ऐलान आज किए गए। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ऐलान निम्नलिखित हैं

  1. 6 मई से सभी लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी जबकि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।
  2. किसी भी तरह के सामाजिक समारोह के आयोजन के लिए लोकल प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
  3. किसी भी सामाजिक समारोह में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
  4. बाजार सुबह 7:00 से 10:00 और शाम को 5:00 से 7:00 तक ही खुले रहेंगे।
  5. ज्वेलरी की दुकानें दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक खुली रहेगी।
  6. प्राइवेट सेक्टर में केवल 50% कर्मचारियों की उपस्थिति की ही अनुमति दी जाएगी।
  7. ऑनलाइन होम डिलीवरी की सेवा जारी रहेगी। 9. बैंक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुले रहेंगे।
  8. सभी औद्योगिक कारखानों में केवल 50% श्रमिकों की उपस्थिति की ही अनुमति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button