बिहारराजनीति

शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी और आत्मनिर्भर भारत का उड़ाया मजाक

उन्होंने तंज कस्ते हुए लिखा भारत पहले से ही आत्मनिर्भर था पर 2020 में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए एक भाषण बनाया गया।

डेस्क: बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं, उन्हें बॉलीवुड में शॉटगन भी कहा जाता है। इस बार फिर शॉटगन कांग्रेस नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और आत्मनिर्भर भारत पर तंज कस्ते हुए मजाक उड़ाया।

शत्रुघ्न सिन्हा ट्वीट कर पीएम मोदी और आत्मनिर्भर भारत पर तंज कसते हुए लिखा कि भारत पहले से ही आत्मनिर्भर था पर 2020 में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए भाषण बनाया गया

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि

  • 1954 में स्टील उत्पादन के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए SAIL बनाया गया,
  • 1956 में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए IIT बनाया गया,
  • मेडिकल साइन्स के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए AIIMS बनाया गया,
  • 1958 में रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए DRDO बनाया गया,
  • 1964 में एयरक्राफ्ट उत्पादन के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए HAL बनाया गया,
  • 1965 में खाद्य सामग्री के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए हरित क्रांति को लाया गया,
  • 1969 में स्पेस प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए ISRO बनाया गया.

शॉटगन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि लिस्ट बहुत लम्बी है, भारत पहले से ही आत्मनिर्भर था पर 2020 में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए एक भाषण बनाया गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 मई कोरोना महामारी के दौरान देश को संबोधित करते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के बारे में बताया था। सरकार के द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा भी गयी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button