क्राइम

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी भी मिली हुई है राज कुंद्रा के साथ? क्राइम ब्रांच करने वाली है शिल्पा से पूछताछ

 

डेस्क: कुछ समय से काफी विवादों में घिरे राज कुंद्रा से मुंबई पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कई राज खुले। क्राइम ब्रांच का अनुमान है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी भी राज कुंद्रा के साथ मिली हो सकती है।

विआन कंपनी की डायरेक्टर हैं शिल्पा

बता दें कि अंधेरी स्थित विआन कंपनी में राज कुंद्रा के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी भी डायरेक्टर हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विआन कंपनी में रेड की थी। रेड के दौरान वहां से कई डाटा बरामद हुए। लेकिन शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला।

मुंबई पुलिस करेगी शिल्पा से पूछताछ

हाल ही में क्राइम ब्रांच के अधिकारी राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो मुबई पुलिस द्वारा शिल्पा शेट्टी से उक्त मामले से संबंधित पूछताछ किया जा सकता है। इस पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा भी शिल्पा के सामने उपस्थित रहेंगे।

राज कुंद्रा ने किया मुंबई पुलिस को चैलेंज

राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए मुंबई पुलिस को चैलेंज करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका मुंबई पुलिस पर आरोप है कि पुलिस द्वारा उन्हें 41A नोटिस नहीं दिया गया था। बता दें कि यह नोटिस पुलिस के सामने पेशी के लिए दिया जाता है।

27 जुलाई तक पुलिस रखेगी अपनी हिरासत में

19 जुलाई के दिन राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ऐप द्वारा प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 20 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए थे।

आज फिर एक बार राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी हुई। आज की पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें अतिरिक्त 4 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अब राज कुंद्रा 27 जुलाई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button