शिल्पा शेट्टी ने खोला अपना मुंह, पति के बचाव में बोल दी यह बात

डेस्क: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कल उनकी कोर्ट में दूसरी पेशी थी जहां उन्हें 27 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला लिया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची जहां उन दोनों से पूछताछ की गई।
पोर्नोग्राफी कंटेंट के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा की वजह से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी क्राइम ब्रांच के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद अब जाकर मुंबई पुलिस ने इससे संबंधित स्टेटमेंट को जारी किया है।
शिल्पा ने भागीदारी होने से किया इनकार
पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में भागीदार नहीं थी। कहना है कि वह इस रैकेट से किसी भी तरह नहीं जुड़ी हुई थी। साथ ही उनका कहना है कि हॉटशॉट मूवी मेकिंग में भी उनका कोई रोल नहीं था। इस मामले से वह बिल्कुल दूर है।
शिल्पा ने किया पति का बचाव
पति का बचाव करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि राज कुंद्रा पोर्न नहीं बल्कि एरोटिक फिल्में बनाते थे। उनके अनुसार दोनों में काफी फर्क होता है। दोनों अलग-अलग चीजें हैं। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के अनुसार शिल्पा शेट्टी हॉट शॉट्स एप से किसी तरह का प्रॉफिट नहीं कमाया है।
हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया है कि हॉटशॉट्स कंटेंट के बारे में उन्हें सटीक जानकारी नहीं थी। लेकिन उनका मानना है कि उनके पति पोर्न नहीं बना सकते। मुझे अपने पति का पक्ष लेते हुए कहा दूसरे प्लेटफार्म के कंटेंट में ज्यादा पोर्न है।
क्राइम ब्रांच के पास है पर्याप्त सबूत
क्राइम ब्रांच ने यह साफ कर दिया है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। उनके पास इस बात के भी सबूत है कि राज कुंद्रा पोर्न ही बनाते थे। बता दें कि कई एक्ट्रेसेस ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।