राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी के इस हरकत के कारण देश को हुआ इतने रुपए का नुकसान

 

डेस्क: बीते कुछ दिनों से नेताओं का उत्तर प्रदेश आना जाना लगा हुआ है। इसकी वजह है लखीमपुर खीरी में होने वाली वह दुर्घटना है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आने वाले नेताओं में एक प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। वापस लौटते समय प्रियंका गांधी के काफिले ने बाराबंकी के टोल प्लाजा में बिना टोल चुकाए ही टोल प्लाजा पार किया। बता दें कि उनके काफिले में कुल 70 गाड़ियां थी।

उप प्रबंधक ने की प्रशासन से शिकायत

टोल प्लाजा ना चुकाने की घटना तब हुई जब प्रियंका गांधी अयोध्या के अपने दौरे से लखनऊ जा रही थी। बाराबंकी के टोल प्लाजा से गुजरते समय प्रियंका गांधी और उनके काफिले में स्थित अन्य नेताओं ने टोल नहीं चुकाया। टोल प्लाजा के उप प्रबंधक विक्रम सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से इसकी शिकायत करते हुए कहा कि प्लाजा के गेट के खुलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने बिना टोल चुकाए ही उसे पार कर लिया।

Priyanka-gandhi-did-not-pay-toll

एनएचएआई को हुआ 10 हजार का नुकसान

इस टोल प्लाजा के कर्मचारी की मानें तो प्रियंका गांधी के काफिले में लगभग 70 गाड़ियां थी जिसमें से 5 या 6 गाड़ियां पुलिस की थी। इनमें से एक भी गाड़ियों ने टोल नहीं भरा जिससे एनएचएआई को लगभग 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसके बाद से ही प्रियंका गांधी की यह कह कर आलोचना की जा रही है कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button