मनोरंजन

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पूर्व अभिनेत्री व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

 

डेस्क: राजनीति में “स्मृति ईरानी” एक जाना-माना नाम बन चुका है। इनका पूरा नाम स्मृति जुबिन ईरानी है। पहले वह एक अभिनेत्री हुआ करती थी लेकिन एक्टिंग छोड़ कर उन्हें राजनीति में आने की ठानी। इसके बाद से ही वह भारतीय जनता पार्टी की एक विख्यात नेता के रूप में उभरी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी के गढ़ अमेठी से जीत हासिल कर अपना लोहा मनवाया। बता दें कि अमेठी सीट से लगातार पिछले 40 वर्षों से गांधी परिवार के ही सदस्य सांसद बनते आ रहे हैं।

राजनीति में आने के बाद से वह लगातार सक्रिय रही है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद 26 मई 2014 से 5 जुलाई 2016 तक वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में कार्यरत रही। इसके बाद 18 जुलाई 2017 से 24 मई 2018 तक वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय में मंत्री रही। 31 मई 2019 में वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री बनी और अभी तक इसी मंत्रालय में कार्यरत हैं।

सबसे कम उम्र की मंत्री रह चुकी हैं स्मृति ईरानी

2019 के केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का पदभार संभालने वाली स्मृति ईरानी उस वक्त सबसे कम उम्र की मंत्री थी। 43 वर्ष की उम्र में वह केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनी। वह हिंदी, बांग्ला, मराठी, गुजराती और पंजाबी सहित कई अन्य भाषाएं भी बोल सकती है।

कई टीवी सीरियल्स में भी कर चुकी काम

स्मृति ने 2001 में पारसी बिजनेसमैन जुबिन ईरानी से शादी कर ली। बता दें कि इससे पहले वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है और कई अवार्ड भी जीत चुकी है। उनकी एक सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” से उन्हें एक अलग पहचान मिली। इसके अलावा 2001 में जी टीवी पर प्रसारित हुए रामायण में उन्होंने सीता का रोल भी निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग टीवी चैनल में कई टीवी शो को प्रोड्यूस भी किया था।

2003 में राजनीति में आने की ठानी

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को छोड़कर 2003 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 2004 में उन्हें महाराष्ट्र युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। 2010 में उन्हें भारतीय जनता महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। 2011 में वह गुजरात राज्यसभा की सदस्य बनी। 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से वह राहुल गांधी से हार गई लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उसी सीट से उन्होंने राहुल गांधी को हराकर वहां की सांसद बनी।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है स्मृति

2013 से 2018 के बीच उनके आय में काफी बढ़ोत्तरी हुई। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 2013 से 2014 के बीच उनकी आय ₹25,65,610 थी। जबकि 2017-18 के बीच उनकी आय बढ़कर ₹46,59,714 हो गई। इन वर्षों के बीच उनके आय में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई।

आज के समय में प्रति वर्ष उनकी आय ₹1,00,00,000 है। वहीं उनकी कुल संपत्ति ₹7,00,00,000 की है। बता दें कि स्मृति ईरानी के पास कई गाड़ियां हैं जिनकी कुल कीमत 13.14 लाख रुपए हैं। अपनी यह संपत्ति उन्होंने अभिनेत्री व राजनीतिक करियर के दौरान कमाई है। देशभर में स्मृति ईरानी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में उनके राजनीतिक जीवन का अभी अंत संभव नहीं है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में उनकी आय में और बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button