मनोरंजन

पिछले 5 सालों में अमित शाह की पत्नी के संपत्ति में हुआ कई गुना बढ़त, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

 

डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के जाने माने राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें वर्तमान भारतीय राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। इसके पीछे का कारण के द्वारा लिए गए कई अहम फैसले हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में थाने के पीछे भी अमित शाह का ही हाथ बताया जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 2019 के विधानसभा चुनाव में और धारा 370 को खत्म करने के भी अमित शाह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अमित शाह की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ की है। उन्हें अपनी मां से विरासत में 23 करोड़ की संपत्ति मिली थी। लेकिन उनके पत्नी सोनल शाह की आय अमित शाह के आय से भी अधिक है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पिछले 5 वर्षों में उनके आए में 16 गुना वृद्धि हुई है। पिछले 5 वर्षों में सोनल शाह की सालाना आय 14 लाख रुपए से बढ़कर 2.3 करोड़ रुपए हो गई है।

बात करें उनके आय के स्रोत की तो वह कृषि, किराया और शेयर निवेशों को अपने आय के तौर पर दिखाती हैं। उनका कहना है कि उनकी आय शेयर निवेशों से ही अधिक होती है। उन्होंने कई रियल स्टेट में निवेश कर रखा है। साल 2013 14 में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह की संपत्ति 14,55,637 रुपए थी। लेकिन 2017-18 में उनकी आए 2.3 करोड़ रुपए हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button