राजनीति

राजनीति में आने वाले हैं सोनू सूद? किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव?

 

डेस्क: जब से देश में पहली बार लॉकडाउन लगा तब से ही लगातार सोनू सूद चर्चा में रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वह एक मसीहा बनकर लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। लेकिन कई लोग उनके इस नेक दिली पर सवाल भी उठा रहे हैं। कइयों का मानना है कि अपनी छवि को चमकाने के लिए सोनू सूद ऐसा कर रहे हैं।

पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें भी उड़ाई जा रही है कि जल्द ही सोनू सूद राजनीति में आने वाले हैं। कहा जा रहा था कि वह महाराष्ट्र कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साथ ही ऐसी अफवाहें भी सामने आ रही थी कि कांग्रेस से टिकट पाकर वह मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं।

सोनू सूद का आया बयान

उड़ रही अफवाहों के बीच कुछ सोनू सूद ने सामने आकर इसके बारे में सभी को बताया। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि महाराष्ट्र कांग्रेस 2022 के मेयर चुनाव में सोनू सूद को अपना कैंडिडेट बनाने के बारे में सोच रही है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने कहा कि यह सच नहीं है। वह एक साधारण आदमी रह कर ही खुश हैं।

अक्सर सोनू से पूछे जाते हैं ऐसे ही सवाल

लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरने के बाद से ही लगातार ऐसी अटकलें लगाई जाती है कि सोनू सूद राजनीति में आ सकते हैं। लेकिन जब भी उनसे इस विषय पर पूछा जाता है तो वह हमेशा ना में ही इसका जवाब देते हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें खुशी मिलती है। इसलिए वह सभी की मदद के लिए सामने आते हैं।

लॉकडाउन में किया था प्रवासी मजदूरों की मदद

देश में जब लॉकडाउन का माहौल था तो उस वक्त प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचने के लिए सोनू सूद ने अपने खर्चे पर कई बसें मंगवाई थी। उन्होंने अकेले ही सभी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचने में मदद की थी। जिसके बाद सोनू सूद को लोग असली मायनों में हीरो मानने लगे। इसके बाद लोगों की मदद करने का यह सिलसिला काफी दिनों तक जारी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button