अंतरराष्ट्रीय

शुरू हुई अरबपतियों की स्पेस की रेस, रिचर्ड बैनसन के बाद अब जेफ बेज़ोस तैयार

 

डेस्क: कुछ समय पहले ही रिचर्ड बैनसन अपनी वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा कर लौटे थे। इस दौरान वह अंतरिक्ष की छोर तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। उनके इस सफर के दौरान भारतीय मूल की शिरीषा बांदला सहित कई अन्य लोग भी उनके साथ थे।

रिचर्ड बैनसन के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेज़ोस भी अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड स्पेस कैप्सूल की मदद से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनके भाई मार्क बेज़ोस, 82 वर्षीय वैली फंक और 18 वर्षीय ओलवित डायमेन होंगे।

अंतरिक्ष के सैर के लिए जेफ बेज़ोस उत्सुक

बेज़ोस के स्पेस कैप्सूल न्यू शेफर्ड में बड़ी-बड़ी खिड़कियां बनी हुई है जिससे सभी लोग नीली धरती का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नर्वस है? इस पर उन्होंने कहा वह नर्वस नहीं उत्सुक हैं। वह यह जानने के लिए उत्सुक है अंतरिक्ष में वह क्या सीखेंगे?

jeff-bezos-excited-about-going-to-space

10 मिनट में पूरा होगा सफर

भारतीय समय के अनुसार 20 जुलाई की शाम 6:30 बजे अमेरिका के टेक्सास शहर से बेज़ोस का अंतरिक्ष यान उड़ान भरेगा। जिसके बाद 76 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाकर बूस्टर पेस्ट कैप्सूल से अलग हो जाएगा और लांच पैड से लगभग 2 मील दूर लैंड करेगा। वही स्पेस कैप्सूल अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री जीरो ग्रैविटी का मजा ले सकेंगे।

इस सफर के दौरान सभी अंतरिक्ष यात्री लगभग 4 मिनट तक जीरो ग्रेविटी का अनुभव ले सकेंगे। स्पेस क्रू के अंतरिक्ष की सैर कर धरती में वापस आने में लगभग 10 मिनट का समय लगेगा। अंत में पैराशूट की मदद से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग होगी।

एक के बाद एक करके कई अरबपति जा रहे स्पेस

सबसे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन अपने अंतरिक्ष यान की सहायता से स्पेस में गए। जिससे ठीक बाद जेफ बेज़ोस भी अब अंतरिक्ष के सफर पर जाने वाले हैं। ऐसे में अब कहां जा रहा है दुनिया के सभी अरबपति अंतरिक्ष की रेस में निकल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button