राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के बाद अब इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 

डेस्क: 5 जुलाई के दिन पश्चिम बंगाल में 24 घंटे लगातार हुए मूसलाधार बारिश ने राज्य में काफी तबाही मचाई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई इलाकों में काफी जलजमाव होने के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कई मुख्य इलाकों में जलजमाव से काफी परेशानियां हुई।

दरअसल मानसून के दस्तक के साथ ही कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाढ़ के साथ ही अलग-अलग राज्यों से भूस्खलन के मामले आने शुरू हो गए। पश्चिम बंगाल के अलावा भी कई और राज्यों में जलजमाव के कारण लोगों को दैनिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अलग-अलग राज्यों में बाढ़ जैसे हालातों के बीच ही भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है साथ ही बिहार और राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों मैं भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती हो चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम बंगाल में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल के बाद अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही राजस्थान और बिहार के कई इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। लोगों को सतर्क करने के लिए पहले ही इन राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button