मनोरंजन

कितनी संपत्ति छोड़ कर गए हैं सुशांत सिंह राजपूत, किसे मिली उनकी सारी संपत्ति?

 

डेस्क: बिल्कुल शून्य से ऊपर उठने वाले अभिनेता केवल अपने मेहनत के दम पर ही अपना पहचान बनाने में सफल हो पाते हैं। इनके ऊपर ना किसी गॉडफादर का हाथ होता है और न ही यह किसी पहले से स्टार रह चुके किसी एक्टर के संतान होते हैं। फिर भी अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीतने वाले यह अभिनेता सबसे अलग पहचान बना जाते हैं। इन्हीं में से एक थे सुशांत सिंह राजपूत।

अब वह हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी कई बेहतरीन फिल्में आज भी हमारे साथ हैं। वह ऐसे अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने काफी कम समय में बहुत बड़ा फैन फॉलोइंग पा लिया था। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक कमाल के डांसर भी थे। इसके अलावा वह कई शो होस्ट भी करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल “किस देश में है मेरा दिल” से की थी।

अपने प्रत्येक फिल्म के साथ ही बनाया रिकॉर्ड

सीरियल से अपने करियर की शुरुआत कर फिल्मों तक पहुंचने वाले सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज देश का हर जनता जानता है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने अपने प्रत्येक फिल्म के साथ लोगों का दिल जीता। उनके हर फिल्म के साथ ही उनकी कमाई भी बढ़ती चली गई। सोशल मीडिया में भी उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या आज 13 मिलियन है। यह संख्या उनके निधन से पहले 9 मिलियन थी।

Shushant-singh-Rajput-in-Pawitra-rishta

मेमोरियल कैटेगरी में आ गया है उनका अकाउंट

किसी के गुजर जाने के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इंस्टाग्राम कंपनी द्वारा मेमोरियलाइज्ड कैटेगरी में डाल दिया जाता है। सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ भी यही हुआ। उनका अकाउंट उनकी याद में सेव हो गया है जिसे मेमोरियल कैटेगरी कहा जाता है। उनके अकाउंट में अब रिमेंबरिंग भी लिखा हुआ आता है।

2013 में किया बॉलीवुड में डेब्यू

पवित्र रिश्ता उनका अंतिम टीवी सीरियल था जिसके बाद उन्होंने 2013 में बॉलीवुड में एंट्री की। की पहली फिल्म “कई पो चे” थी जो 2013 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा भी एक के बाद एक उन्हें कई हिट फिल्म्स दिए। महेंद्र सिंह धोनी के बायोपिक में भी उन्होंने धोनी का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वह अपने प्रत्येक फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाना पसंद करते थे।

कई अवार्ड्स के लिए हो चुके हैं नॉमिनेट

धोनी की बायोपिक में शानदार अभिनय के कारण वह फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। इसके अलावा भी इंडियन फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबॉर्न जैसे कई फेमस अवॉर्ड्स के लिए वह नॉमिनेट हो चुके हैं। इनमें से कई अवॉर्ड्स को वह जीत भी चुके हैं।

Sushant-Singh-Rajput-net-wealth

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे

बिहार के पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट केरेंस हाई स्कूल से की। 2002 में अपने मां के नि’धन के बाद व अपने परिवार सहित दिल्ली शिफ्ट हो गए वहीं से उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की। वह भौतिक विज्ञान में नेशनल ओलंपिक भी जीत चुके हैं। इसके साथ उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। वह शुरुआत में एक एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे। बाद में उनका मन एयर फोर्स पायलट बनने का हुआ। लेकिन शाहरुख खान के बड़े फैन होने के बाद कारण वह एक्टिंग के भी शौकीन थे।

 

करोड़ों के घर में रहते हैं फिर सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के एक आलीशान घर में रहते थे उनके इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपए हैं। यह किसी महल से कम नहीं लगता था। अपने इस घर के डिजाइनिंग और इंटीरियर पेंटिंग का काम सुशांत ने अपनी पसंद के हिसाब से करवाया था। ज्यादातर वक्त वह अपने ही घर में बिताते थे।

बाइक्स के शौकीन थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत को तेज रफ्तार की गाड़ियों और बाइक्स में काफी दिलचस्पी थी। उनके पास गाड़ियों की और बाइक्स की काफी अच्छी कलेक्शन भी थी। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में डेढ़ करोड़ रुपए की मासेरती क्वाट्रोपोर्टो भी शामिल है। उनकी सबसे पसंदीदा बाइक बीएमडब्ल्यू K1300R की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। इसके अलावा भी कई बेशकीमती गाड़ियां उनके कलेक्शन में शामिल है।

Sushant-Singh-Rajput-cars-and-bikes

चांद में खरीद रखी थी जमीन

एस्ट्रोनॉट बनने का सपना देखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। हालांकि कानूनी तौर पर इस जमीन पर सुशांत सिंह कभी भी मालिकाना हक नहीं जता सकते। लेकिन इस जमीन को खरीदने के बदले उन्हें खास सर्टिफिकेट दिया गया है। इस सर्टिफिकेट से साबित होता है कि उन्होंने चांद पर जमीन खरीद रखी है। उन्हें टेलीस्कोप की मदद से चांद सितारों को देखना भी काफी पसंद था। उनके पासपोर्ट 14LX00 टेलीस्कोप है। यह बहुत ही पावरफुल टेलीस्कोप है जिसकी मदद से दूर के ग्रहों व उपग्रहों को भी आसानी से देखा जा सकता है।

उनके करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन?

सुशांत सिंह राजपूत प्रति फिल्मों में काम करने के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। इसके अलावा भी वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक करोड़ रुपए लेते थे। उनकी ज्यादातर कमाई उनके फैन फॉलोइंग पर ही निर्भर करती थी। इसके अलावा वह रियल स्टेट में निवेश करके भी अच्छी कमाई करते थे। आलीशान घर व शानदार गाड़ियों के साथ उनकी कुल संपत्ति 59 करोड़ रुपए की है। उनकी सालाना आय लगभग 9 करोड़ रुपए प्रति वर्ष थी।

उनके पिता ने इस बात की पुष्टि की थी कि केवल वह और सुशांत की बहनें ही सुशांत के परिवार का हिस्सा है। इसके अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति उनके परिवार के रूप में नहीं गिना जाना चाहिए। उनके अनुसार दिवंगत अभिनेता के कानूनी अधिकारी वही हैं। ऐसे में सुशांत की सारी संपत्ति के उत्तराधिकारी भी वही हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button