मनोरंजन

जैसे ही पुलिस की ड्यूटी से लौटी मां, पीछे-पीछे भागने लगी बेटी, देखें Viral Video

डेस्क: करते हैं मां बेटी का रिश्ता सबसे अलग और प्यार भरा होता है। कोई औरत चाहे कोई भी काम क्यों ना करें लेकिन अपने मां होने का फर्ज भी अच्छी तरह निभाती है।

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर और उसकी बेटी दिख रही है। दरअसल जब महिला सब इंस्पेक्टर अनीता ड्यूटी करके घर लौटी तो उसकी बेटी पीछे पीछे भागने लगी।

मां बेटी का यह वीडियो देख कई लोग खिलखिला कर हंस रहे हैं, तो कई लोग इमोशनल हो जा रहे हैं। ऑन ड्यूटी शख्त रहने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर अपनी बेटी को देखते ही किस तरह के घर जाती है यह इस वीडियो में देखने को मिलता है।

कोई महिला चाहे कितने ही बड़े पद पर क्यों ना हो पर अपने बच्चे को देखकर मां की ममता उमड़ पड़ती है। ऐसा ही इस वीडियो में देखा जा रहा है।

ड्यूटी से वापस अपने घर पर लौटी अनीता को देखने के बाद उसकी बेटी उसके पीछे पीछे भागना शुरू कर देती है। अनीता के रुकने पर वह खुद भी रुक जाती है।

महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी महिला का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इससे लगभग दो लाख 65 हजार बार लाइक्स मिले और करीब 44 लाख बार वीडियो को देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button