उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर: अखिलेश के जन्मदिन पर मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में भर्ती

 

डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई हैं। समाजवादी पार्टी भी इस बार चुनाव में बहुत ही उम्मीद लगायी हुई है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी की संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जुलाई को मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का आज यानी 48वां जन्‍मदिन भी है। इसी खास मौके पर मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ गयी।

बताया जाता है कि गुरुवार को मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनकी कई जांच हुई। डॉक्टर ने दिनभर उन्हें अपनी निगरानी में रखा और इसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद शाम को डिस्चार्ज कर दिया। सपा संरक्षक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

 

योगी ने दी अखिलेश को बधाई और पूछा पिता हाल भी

सीएम योगी ने खुद अखिलेश यादव को फोन करके बधाई दी। बताया जाता है कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव की तबियत के बारे में भी जानकारी ली।

23 दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

82 साल के मुलायम सिंह यादव ने 23 दिन पहले यानी 7 जून को कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। वह हाल में कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। मई में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, पिछले साल दिसंबर महीने में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले अगस्त में भी उन्हें भर्ती कराया गया था। नवंबर-2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून-2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर को ना होने के बाद इनका रूटीन चेकअप अक्सर कराया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button