धार्मिक

सावन में अगर सपने में दिखें ये चीजें, समझिये ये हैं संकेत!

डेस्क: हिंदुओं के लिए सावन का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष दो बार सावन का महीना आने वाला है 4 जुलाई 2023 से शुरू होकर यह 31 अगस्त 2023 को खत्म होगा। महादेव की पूजा के लिए उत्तम यह महीना भगवान शिव जी को अत्यंत प्रिय है। पूरे महीने जो भी विधि विधान से शिवजी की पूजा करता है, उस पर शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस पवित्र महीने में यदि आपको कुछ निर्दिष्ट वस्तुएं सपने में दिख जाए तो इनका आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है यह हम आपको बताने वाले हैं।

यदि सपने में दिखे ये चीजें तो मिलेगा यह लाभ

1. शिवलिंग

यदि आपके सपने में शिवलिंग दिखता है तो इसका आपको विशेष फल मिलेगा। कहा जाता है कि सपने में शिवलिंग को देखना साक्षात भोलेनाथ के दर्शन जितना ही लाभकारी होता है। इसलिए ऐसा सपना देखना यह संकेत देता है कि भविष्य में आपको जल्द ही कुछ शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।

2. सांप

यदि आपको सपने में सांप दिखता है तो इसे भी सावन के महीने में काफी शुभ माना गया है। इसका संबंध धन की वृद्धि से है। अर्थात यदि आपने सावन के महीने में अपने सपने में किसी सांप अथवा किसी नाग को देखा है तो इसका अर्थ यह है कि आपके यहां धन की वृद्धि होने वाली है।

3. त्रिशूल

यदि आपने अपने सपने में तीनों शूलों (काम, क्रोध और लोभ) को कम करने वाले कारक त्रिशूल को देखा है, तो इसका अर्थ यह है कि भगवान की कृपा भगवान शिव की कृपा आप पर बनी हुई है और वह स्वयं आपके सभी विकारों अर्थात बुराइयों का नाश करेंगे।

4. डमरु

डमरु शिवजी का प्रिय वाद्य यंत्र है यदि सावन के महीने में आपको अपने सपने में डमरु दिखाई देता है तो यह सपना काफी शुभ माना गया है। यह जीवन में स्थिरता का संकेत देता है। इसका अर्थ यह है कि आपके घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह उपनयन आदि होने वाला है।

5. नंदी बैल

शिव जी की सवारी नंदी के बिना परिवार की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। यदि आपने अपने सपने में नंदी बैल को देखा है तो समझिए कि भगवान शिव आपके कार्यों से बहुत प्रसन्न है और आप पर उनकी कृपा बनी हुई है।

गौरतलब है कि सावन के महीने में यदि आपने इन सब में से किसी एक को भी अपने सपने में देखा है तो इसका शुभ फल आपको मिलने वाला है। अतः पूरे सावन के महीने आप पूरे विधि विधान से शिवजी की पूजा करें और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button