मनोरंजन

क्रिकेट से दूर अब डेयरी का बिजनस कर रहे हैं धोनी, जानिए कितने में बेचते हैं 1 लीटर दूध

 

डेस्क: आज के समय में शहरों में रहने वाले लगभग सभी लोग कभी ना कभी यह जरुर सोचते हैं कि भीड़भाड़ वाली जिंदगी से दूर रहकर खेती-बाड़ी करें और सुकून की जिंदगी जिएं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आजकल कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। अधिकांश लोगों द्वारा देखे जाने वाले सपने को धोनी वाकई में जी रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी अभी भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाते हैं। लेकिन वर्तमान में वह अपनी पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा धोनी के साथ रांची के अपने फार्म हाउस में खेती-बाड़ी कर रहे हैं और डेयरी का बिजनेस भी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उनका फॉर्म लगभग 7 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है। इसके अधिकांश हिस्से में खेती किया जाता है।

खेतीबाड़ी से भी कमा रहे हैं धोनी

धोनी के फॉर्म का नाम इजा फार्म है। अपने खेत में उगाए गए फलों व सब्जियों को धोनी रांची के फल और सब्जी मंडियों में बेच देते हैं। बताया जाता है अपने आहार में धोनी का परिवार अपने फॉर्म में उगाए गए फलों व सब्जियों का ही प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अपने फॉर्म में धोनी मवेशी और मुर्गी पालन भी करते हैं।

Mahendra-Singh-Dhoni's-farm

दूध सप्लाई भी करते हैं धोनी

अपने फॉर्म में मुर्गी और मवेशियों के अलावा धोनी ने कई ब्रीड के गाय भी पाल रखे हैं। बताया जाता है कि प्रतिदिन धोनी 500 लीटर दूध मार्केट में सप्लाई करते हैं। उनके फॉर्म में डेढ़ सौ से ज्यादा नस्ल की गायें हैं। धोनी से दूध खरीदने वाले ग्राहकों ने कभी भी उनके दूध में मिलावट की शिकायत नहीं की है। महामारी के बाद से प्रतिदिन सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करते हुए कई लोग उनके फॉर्म में दूध खरीदने पहुंच जाते हैं।

तीन तरह के दूध बेचते हैं धोनी

डेढ़ सौ से अधिक नस्ल की गायें होने की वजह से धोनी के फॉर्म में अलग-अलग तरह के दूध उपलब्ध हैं। धोनी होजन फ्रीजन नस्ल की गाय का दूध व ₹55 प्रति लीटर की दर से बेचते हैं। जबकि साहिवाल नस्ल की गाय के दूध की कीमत ₹90 प्रति लीटर है। उनके फॉर्म में गुजरात के स्वर्णगिर नस्ल की गाय का दूध ₹130 प्रति लीटर है।

खेती के साथ गाड़ियों का भी है शौक

महेंद्र सिंह धोनी के मन में गाड़ियों के प्रति प्रेम को कौन नहीं जानता! अपने सबसे प्रिय बाइक और गाड़ियों को रखने के लिए उनके पास एक अलग जगह है। धोनी को सुपर बाइक और सुपर कार इकट्ठा करना काफी पसंद है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में कावासाकी निंजा, कनफेडरेट हेलकैट और हमर भी शामिल है। बता दें कि उनके गाड़ियों के कलेक्शन की कुल कीमत करोड़ों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button