मनोरंजन

विवेक रंजन अग्निहोत्री रह चुके हैं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य, इतनी संपत्ति के मालिक हैं

 

डेस्क: विवेक रंजन अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के ऊपर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। उनकी इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस में एक के बाद एक लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ते ही जा रही है ऐसे में लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि विवेक अग्निहोत्री कौन है? और उनकी संपत्ति कितनी है?

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के रह चुके हैं सदस्य

2019 तक विवेक अग्निहोत्री भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं उन्होंने आईसीसीआर में भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में काम किया है। विवेक अग्निहोत्री का जन्म 21 दिसंबर 1973 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर प्रभु दयाल अग्निहोत्री और उनकी माता शारदा अग्निहोत्री हैं। उनका पूरा नाम विवेक राजन अग्निहोत्री है एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक हैं।

Vivek-Rajan-Agnihotri-net-worth

शुरू से ही बनना चाहते थे डायरेक्टर

शुरुआत से ही उन्हें फिल्म निर्देशक के रूप में कैरियर बनाना था इसके लिए शिक्षा पूरी करने के बाद से ही वह फिल्म निर्देशन के काम में लग गए। उनके माता-पिता ने भी उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। पहले उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान में अध्ययन किया। फिर प्रशासन और प्रबंधन में विशेष अध्ययन के लिए हावर्ड एक्सटेंशन स्कूल में गए। इसके अलावा उन्होंने भोपाल स्कूल आफ सोशल साइंस और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।

एड डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया करियर

वर्तमान में विवेक रंजन अग्निहोत्री का प्राथमिक आय स्रोत फिल्म निर्देशन है। पहले से ही व सोशल मीडिया पर एक जाने-माने पर्सनैलिटी है। उन्होंने 1997 में अभिनेत्री पल्लवी जोशी से शादी की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एडवर्टाइजमेंट डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने जिलेट और कोकाकोला के लिए ऐड बनाएं। इसके बाद 1994 में उन्होंने टीवी सीरियल्स और डेली सॉप्स डायरेक्ट करना शुरू किया। 2005 में उन्होंने पहली बार बॉलीवुड की फिल्म “चॉकलेट” को डायरेक्ट किया।

10 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

बात करें विवेक अग्निहोत्री के कुल संपत्ति की उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपए की है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत फिल्म डायरेक्ट करना है। उनकी हाल की फिल्म कश्मीर फाइल्स के बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन करने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी संपत्ति में अच्छी खासी बढ़त हो सकती है। द कश्मीर फाइल्स को देखने के बाद दर्शक एक अग्निहोत्री से यह मांग कर रहे हैं कि अब उन्हें द गोधरा फाइल्स पर भी एक फिल्म बनानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button