मनोरंजन

रेखा की रईसी देख आप भी हो जाएंगे हैरान, कितनी है कुल संपत्ति, कौन है वारिस?

 

डेस्क: एक समय था जब बॉलीवुड में रेखा के जलवे देखने को मिलते थे। कई दशकों तक उन्होंने अपनी सुंदरता से बॉलीवुड में धूम मचा कर रखा था। आज भी उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। वह आज भी किसी के परिचय की मोहताज नहीं है। शायद ही कोई होगा जो रेखा की फिल्मों को देख उनका दीवाना ना बना हो। किसी भी अवॉर्ड शो में आज भी यदि किसी पर सभी की नजरें टिक जाती हैं तो वह रेखा ही है।

1966 में बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया करियर

साल 1966 में रेखा ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लगभग 40 वर्षों तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। लगभग उनकी सभी फिल्में ही हिट रही। अपने करियर के दौरान वह काफी सुर्खियों में भी बनी रहती थी। रेखा उस वक्त की फिल्मों के लिए सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री थी। आज भी रेखा की रईसी देख कर बड़े-बड़े लोग चकाचौंध रह जाते हैं।

महंगी गाड़ियों की है शौकीन

साल 2010 में रेखा को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया था। इसके अलावा भी हिंदी सिनेमा में अपने योगदान के कारण वह कई अवार्ड जीत चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक लाखों दिलों की धड़कन रहने के बाद आजकल वह बहुत कम ही बड़े पर्दे पर दिखती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने फिल्में करना छोड़ दिया हो। रेखा महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में लैंड रोवर और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां शामिल है।

करोड़ों के महल नुमा घर में रहती है रेखा

रेखा की लाइफ स्टाइल किसी महारानी से कम नहीं है। वह एक महल नुमा घर में रहती है जिसकी कीमत करोड़ों में है। बात करें रेखा के वार्षिक आय की तो आज भी वह 1 साल में लगभग 70 लाख रुपए कमा लेती है। उनके कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 13 से 14 करोड़ रुपए चार्ज करती है। फिल्मों के साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक ब्रांड से 5 करोड़ रुपए तक लेती है।

इतनी है रेखा की कुल संपत्ति

बात करें रेखा के कुल संपत्ति की तो वह 300 करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। साल 1990 में रेखा ने दिल्ली के एक इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। दुर्भाग्यवश शादी के कुछ महीने बाद ही रेखा के पति ने आत्म’हत्या कर ली और उन्होंने एक नोट में लिखा कि इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार ना ठहराया जाए। बता दें कि रेखा की कोई संतान नहीं है। अतः उनकी संपत्ति का वारिस कौन है इस विषय पर अधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button