राष्ट्रीय

मौसम विभाग का Alert, 5 दिनों तक भारी बारिश के साथ चलेगी आंधी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई जगहों पर चेतावनी जारी की है।

डेस्क: मार्च (March) महीने की शुरुआत से ही मौसम खराब बना हुआ है। मौसम (Weather) में ठंडक है और अब तक कई दिन बारिश के साथ निकले हैं। हालांकि, दिन में धूप देखने को भी मिल रही है, मगर अभी भी मौसम स्थिर नहीं माना जा सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई जगहों पर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अभी भी कई दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD ने पांच दिनों का बुलेटिन जारी करते हुए जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद है।

गरज और तेज़ हवा के साथ आंधी चलने की उम्मीद

खबरों के मुताबिक ओडिशा, उत्तराखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल(West Bengal) के स्थानों पर कई दिनों मे मौसम खराब रहेगा। यहां 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान की संभावना लगाई गई है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार (Bihar) और पश्चिम मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी बिजली कड़कने और आंधी तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी उम्मीद लगाई गई है। वहीं, 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

राज्यों का हाल

हिमाचल प्रदेश में नहीं रुक रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस बार ठंड हार नहीं मान रही। यहां बुधवार से बारिश और बर्फबारी जारी है, जहां गुरुवार को भी सही वैसे ही हालात हैं। रोहतांग दर्रे पर दो फीट ताजा बर्फबारी देखी गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है।

बिहार में अभी और होगी बारिश

बिहार में मौसम अभी बिगड़ा हुआ है। बुधवार की रात से राजधानी पटना सहित कई जिलों में रूक-रूककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी पटना सहित कई जिलों का मौसम खराब रहेगा। बादल छाए रहेंगे, जहां शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

हरियाणा का हाल बेहाल

राज्य में तेज बारिश के साथ एकाएक ओले गिरने लगे हैं। वहीं, इस दौरान बेमौसम बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं की फसल को नुकसान होगा। बुधवार को मौसम साफ रहा, लेकिन रात को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में बारिश के संभावना है।

उत्तराखंड में भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान ने बताया कि अभी 13 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून व हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार सुबह भी पिथौरागढ, चंपावत, अल्‍मोड़ा, रुद्रपुर में आंशिक बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार बने हैं।

झारखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि

झारखंड (Jharkhand) में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंड लौटती हुई नजर आ रही है। बताया गया कि गुरुवार सुबह से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी वर्षा के साथ ओले गिरने की चेतावनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button