मनोरंजन

इतनी संपत्ति के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, ‘पुष्पा’ के हिट होने पर संपत्ति में हुई इतनी बढ़त

 

डेस्क: साउथ के मशहूर स्टार अल्लू अर्जुन का नाम आजकल हर किसी के जुबान पर है। उनकी फिल्म पुष्पा के रिलीज होने के बाद से ही लगभग सभी युवा इस फिल्म में निभाए गए उनके किरदार की नकल कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है। इसी के साथ उनकी संपत्ति में भी करोड़ों की बढ़त हुई है।

स्टाइलिश स्टार नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पैट्रिक कॉलेज से पूरी की। शुरुआत में हुआ है एक एनिमेटर बनना चाहते थे लेकिन बाद में उनका विचार बदल गया और वह अभिनेता बनने के पथ पर चलने लगे। उन्होंने आने से पचासी में रिलीज हुई फिल्म ‘विजेता’ में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। साल 2003 में उन्होंने ‘गंगोत्री’ से अपने करियर की शुरुआत की।

कोरोना काल में किया करोड़ों का दान

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘आर्या’ और 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘बनी’ उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट थी जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। कोरोना काल में उन्होंने दिहाड़ी मजदूरी की मदद के लिए तेलुगु फिल्म उद्योग के ‘कोरोना क्राइसिस चैरिटी’ फंड में 20 लाख रुपए का दान किया था। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में कुल 1.45 करोड़ दान किया था।

Allu-Arjun-Net-Wealth

ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लेते हैं करोड़ों

स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। फिल्म के अलावा वह एग्रो फ्रूटी, रेड बस, कॉलगेट मैक्स फ्रेश आदि ब्रांड की एंडोर्समेंट के लिए प्रति ब्रांड 3 करोड़ रुपए लेते हैं। अल्लू अर्जुन को गाड़ियों का शौक है। उनके कलेक्शन में ढाई करोड़ की रेंज रोवर वॉग, 1 लाख रुपए की एक वैनिटी वैन, 7 करोड़ की बीएमडब्ल्यू x5, 80 लाख की जगुआर XJL और 1.2 करोड़ की ऑडी A7 है।

आलीशान बंगले के हैं मालिक

वह एक करोड़ के एक आलीशान बंगले के मालिक भी हैं। इसके अलावा हैदराबाद में उनका अपना ऑफिस है जिसकी कीमत करोड़ों में है। बात करें उनके कुल संपत्ति की तो वह 350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी मासिक आय 3 करोड़ रुपए से भी अधिक और वार्षिक आय 36 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button