मनोरंजन

भारतीय राजनीति के करोड़पति नेता जिनकी है करोड़ों की संपत्ति, इस नेता की है सबसे अधिक संपत्ति

 

डेस्क: आजादी के बाद से ही लगभग 70 साल तक देश में कांग्रेस का राज रहा। अब जाकर कहीं भाजपा को सत्ता में रहने का मौका मिला है। लेकिन इतने वक्त में कई नेता ऐसे बने जिन्होंने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। इन्हीं नेताओं में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर सोनिया गांधी और अखिलेश यादव के नाम भी शामिल हैं।

बात करें जेपी नड्डा की आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुल संपत्ति 3.5 करोड़ रुपए हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद 2018 के चुनाव के दौरान की थी। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को बताया था किन की कुल संपत्ति लगभग 12 करोड रुपए की है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के पास एक हलफनामा पेश किया था जिसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपए से भी अधिक की है। जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पास एक करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुल संपत्ति लगभग ₹38 करोड़ की है। इसमें उनकी चल व अचल दोनों संपत्ति ही शामिल है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की कुल संपत्ति ₹87 करोड़ से भी अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button