राष्ट्रीय

जानिए आज की ‘मन की बात’ में क्या-क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने।

 

डेस्क: 30 मई के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो के माध्यम से समस्त देशवासियों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi man ki baat) ने इस दौरान कई बड़ी बातें कहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद कहा। साथ ही कोरोना के खिलाफ इस जंग में किसी भी प्रकार की ढिलाई न करने की अपील की। उनके अनुसार (pm modi man ki baat) दुनिया में 100 साल बाद ऐसी महामारी देखने को मिली है लेकिन इस महामारी के खिलाफ भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

बता दें कि यह मन की बात कार्यक्रम का 77वां संस्करण था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई मुख्य मुद्दों पर बातें की। उन्होंने ‘2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के मंत्र पर भी जोर देते हुए सभी से मास्क पहनने की अपील की।

modi ji visiting bengal and odisha

77 वें संस्करण की मुख्य बातें

उन्होंने कोरोनावायरस दौरान हुए उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कोरोना की शुरुआत में भारत में मात्र एक टेस्टिंग लैब थी लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा टेस्टिंग लैब काम कर रही है।

उनके अनुसार शुरुआती दौर में 1 दिन में केवल 100 टेस्ट ही हो पाते थे, जबकि आज एक बार में 20 लाख टेस्ट एक साथ होते हैं। उन्होंने बताया कि देश में 33 करोड़ से ज्यादा लोगों के टेस्ट हो चुके हैं।

इसी के साथ उन्होंने देश के पश्चिम और पूर्वी तटों में आने वाले चक्रवात ‘ताऊते’ और ‘यास’ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के भीतर देश ने दो बड़े चक्रवातों का सामना किया। लेकिन देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी।

केंद्र में भाजपा की सरकार के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन 3 वर्षों में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है। उन्होंने देश की जनता को संबोधन (pm modi man ki baat) करते हुए कहा कि इन 7 सालों में हमने कई कठिन परीक्षाएं भी दी है और मजबूत होकर निकले भी हैं।

इसी के साथ उन्होंने देश में हुए कई उपलब्धियों को गिनाया। उनके अनुसार आज के समय में भारत अपने खिलाफ साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देता है और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समझौता नहीं करता है। इसी से पता चलता है कि हम सही रास्ते पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button