बिहार

कर्पूरी ठाकुर को आज मिलेगा ‘भारत रत्न’, बिहार के कई नेता बनेंगे गवाह

CM नीतीश भी समारोह में रहेंगे मौजूद

डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। भारत रत्न सम्म्मान को कर्पूरी ठाकुर के बेटे साथ जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर प्राप्त करेंगे। इस सम्मान समारोह में बिहार NDA के बड़े नेता साक्षी बंगेगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य बिहार के नेता इस समारोह का गवाह बनेंगे।

मालूम हो कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के एक दिन पहले 23 जनवरी, 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गयी थी।

इस घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद कर उनकी सराहना की थी। घोषणा के बाद से ही नीतीश कुमार और लल्लू यादव के परिवार में दूरिया दिखने लगी थी। और कुछ ही दिनों में पुनः नीतीश कुमार की NDA में घर वापसी हो गयी।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के जिन पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी, वे हैं पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके पुत्र प्राप्त करेंगे। बिहार के लिए आज (शनिवार) का दिन बेहद ऐतिहासिक है। कर्पूरी ठाकुर की सादगी और समर्पण ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। बिहार का हर वर्ग उन्हें श्रद्धा की दृष्टि से देखता है।

मालूम हो कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी नेता रहे हैं, वे दो बार मुख्यमंत्री बने एक बार सोशलिस्ट पार्टी से और दूसरी बार जनता पार्टी से। उनकी छवि राजनीति में साफ़ सूत्र रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button