राष्ट्रीय

कौन है ममता बनर्जी को टक्कर देने वाली प्रियंका टिबरेवाल, कितनी है उनकी कुल संपत्ति?

डेस्क: 7 जुलाई 1981 को जन्मे प्रियंका टिबरेवाल को पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में भवानीपुर सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यह तीसरी बार होगा जब प्रियंका चुनाव लड़ने वाली है इससे पहले दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भाजपा ने एकबार फिर उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।

हालांकि भाजपा के इस फैसले का लगातार लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। लोगों का अनुमान है कि प्रियंका टिबरेवाल उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकती। जबकि भवानीपुर सीट में मारवाड़ी और गुजराती लोगों की बहुलता होने के कारण भाजपा ने भी अपना मारवाड़ी उम्मीदवार ही सीट पर उतारने का फैसला किया है।

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोलकाता से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। स्नातक की डिग्री पाने के बाद उन्होंने 2007 में कोलकाता विश्वविद्यालय के हाजरा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने थाईलैंड की एक यूनिवर्सिटी से MBA भी किया है.

अभी तक का राजनीतिक करियर रहा असफल

वह सुप्रीम कोर्ट और कोलकाता हाई कोर्ट की वकील भी हैं। इसके अलावा उन्होंने अगस्त 2014 को अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। और अगले साल अप्रैल 2015 में उन्होंने कोलकाता नगर निगम चुनाव में भाग लिया। लेकिन वह टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ हार गईं।

Priyanka-Tibrewal-net-wealth

2020 में बनी BJYM बंगाल की उपाध्यक्ष

बाद में अगस्त 2020 को, उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (पश्चिम बंगाल) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में वह एंटली सीट से भाजपा की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। लेकिन इस चुनाव में भी उन्हें 58,257 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट की वकील है प्रियंका

बता दें कि प्रियंका टिबरेवाल पेशे से एक वकील है। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा के खिलाफ उन्होंने ही याचिका दायर की थी। वह कोलकाता हाई कोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं।

बाबुल सुप्रियो की सलाहकार थी प्रियंका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रियंका टिबरेवाल को भाजपा ने एंटली सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। टीएमसी ने उनके खिलाफ स्वर्णा कमल को मैदान में उतारा था। विधानसभा चुनाव में प्रियंका को 58,257 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। अब ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए प्रियंका टिबरेवाल से उपचुनाव में जीतना होगा। प्रियंका ने 2014 में भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले वह बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार हुआ करती थी।

कितनी है प्रियंका टिबरेवाल की कुल संपत्ति?

अधिकारिक सूत्रों की माने तो उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 50 लाख रुपए से भी अधिक की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद चुनाव आयोग को पिछले चुनाव के दौरान दी थी। उनके पति एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है। उनके पति के आय के विषय में कोई भी अधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button