दिल्ली

दिल्ली में लगातार बिगड़ते हालात, पर मानने को तैयार नहीं केजरीवाल सरकार

डेस्क: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भारी बारिश का सामना कर रही है। दिल्ली के इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में एक बैठक बुलाई। इस बैठक में मंत्रियों सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित हुए। अरविंद केजरीवाल ने बैठक में यमुना के बढ़े हुए जल स्तर पर चर्चा करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिन की बारिश से कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है।

दिल्ली में जल जमाव के कारण उन पर लगाए जा रहे तमाम तरह के आरोपों के बीच उन्होंने कहा कि यह समय एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है बल्कि एक दूसरे का साथ देने का है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना के जल का स्तर दूसरे प्रदेशों से आने वाले पानी पर डिपेंड करता है। उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा 1978 में यमुना में सात लाख क्यूसक पानी छोड़ा गया था जिससे बाढ़ आई थी। उनके अनुसार एकबार फिर वही हो रहा है।

यमुना का जलस्तर और बढ़ने पर सरकार करेगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली सरकार किसी भी प्रकार के आपदा से लड़ने के लिए तैयार है। हालाँकि उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बाढ़ के आसार कम ही दिखाई पड़ते हैं। बता दें कि यमुना का जल स्तर अभी 203.58 है जो कल सुबह 205.5 तक पहुंचेगा। दिल्ली सरकार के अनुसार, जलस्तर 206 तक पहुँच जाने से कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ज्ञात हो कि भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी कर रखा है। दिल्ली सरकार के अनुसार मौसम के हालात को देखते हुए स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए जाएंगे। भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। खासकर गुरुग्राम इलाके में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button