राष्ट्रीय

टाटा और अंबानी का रुतबा कुछ भी नहीं है इन हसीनाओं के सामने, खुद के हवाई जहाज में करती हैं सफर

डेस्क: टाटा और अंबानी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन्स में से एक हैं। जब भी अमीर लोगों का नाम लिया जाता है रूम में टाटा और अंबानी का नाम अवश्य शामिल रहता है।

अमीर होने के साथ-साथ इनका रुतबा भी काफी अलग है। अरबों रुपयों के साथ अलग-अलग देशों में उनके बंगले भी हैं। जहां मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक है तो वहीं रतन टाटा भी भारत के जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट है।

आज हम कुछ ऐसे हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका रुतबा इन दोनों से भी काफी अलग है। यह हसीनाएं काशी आलीशान जिंदगी जीती है और अपने पैसे से कमाए हुए हवाई जहाज से सफर करती हैं।

बॉलीवुड की हसीनाएं अपने फैशन और रहन-सहन के लिए काफी चर्चित रहती हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियां शामिल है जिनकी जिंदगी कम आलीशान नहीं है।

1. शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से शिल्पा शेट्टी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन कई रियलिटी शो में जज के तौर पर देखी जाती हैं। अपने समय में इन्होंने कई जानेमाने अभिनेताओं के साथ काम किया।

सुपरहिट फिल्में दी जिसके कारण इन्हें दर्शकों के दिल में जगह मिल पाई। उनके पति राज कुंद्रा एक सफल बिजनेसमैन हैं। लंदन के प्रमुख व्यापारियों में राज की गिनती की जाती है। शिल्पा के पास 45 करोड़ रुपए की खुद की प्राइवेट जेट है। अक्सर इन्हें इसी जेट में सफर करते देखा जाता है।

2. माधुरी दीक्षित

1999 साल में श्रीराम नेने से शादी करने के बाद बॉलीवुड से माधुरी दीक्षित की दूरी बढ़ती चली गई। पिछले कुछ सालों से वापस वह बड़े पर्दे पर दिखने लगी हैं।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी संपत्ति में उनका अपना खुद का एक हवाई जहाज की है जिसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपए है।

3. सनी लियोन

पहले एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री और फिर उसके बाद बॉलीवुड में काम करने वाली सनी लियोन कम समय में काफी बड़ी पहचान बना ली है। इनका लाइफस्टाइल के लिए अक्सर चर्चा का विषय बनता है।

मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर की मालकिन है सनी लियोन। इसी के साथ इनके पास 32 करोड़ रुपए की एक हवाई जहाज भी है। बता दें कि उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपए की है।

4. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक अलग पहचान बना लिया है। कुछ सालों पहले ही उन्होंने अमेरिका के मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी की थी।

बता दें कि न्यूयॉर्क में उनका एक अपना आलीशान घर है। एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करने वाली इस अभिनेत्री के पास 53 करोड़ का एक प्राइवेट हवाई जहाज भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button