राष्ट्रीय

संपूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है देश, जानिए कब से लगेगा लॉकडाउन

 

डेस्क: 2020 में जब कोरोना महामारी फैलनी शुरू हुई थी, तब केंद्र सरकार ने अचानक से लॉकडाउन लगाकर सभी को एक बड़ा झटका दिया था। उस वक्त तो जहां था, वहीं रुक गया था।

कई राज्यों की सरकारों ने उस वक्त इसकी कड़ी आलोचना की थी। लेकिन 2021 में जब कोरोना की दुसरी लहर आई, तब सभी को समझ में आया कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना आवश्यक है।

देश में बढ़ते कोरोना मामलों देखते हुए अलग-अलग राज्यों ने पूर्ण व आंशिक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। कई राज्यों ने पूर्ण लॉकडाउन लगा दिए तो कई राज्यों में केवल आंशिक लॉकडाउन लगाया गया।

लेकिन अब आंशिक लॉकडाउन लगाए गए राज्य भी पूर्ण लॉकडाउन की तरह बढ़ रहे हैं। तो क्या ऐसे में संभव है कि पूरे देश में फिर से एक बार लॉक डाउन लग जाए?

bjp is responsible for all crisis in bengal said mamata

पश्चिम बंगाल राज्य में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। इस घोषणा में पहले के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए गए।

कुछ समय पहले ही बंगाल सरकार द्वारा राज्य में आंशिक लॉकडाउन लगाई गई थी। लेकिन अब हालातों को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

16 मई  से राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लग जाएगी। कुछ जरूरी सेवाएं जैसे सब्जी बाजार, फल, पावरोटी, दूध, मोदी खाना आदि प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक खुले रहेंगे।

इसके अलावा दवाइयों और चश्मे की दुकान नियमित 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुल सकेंगे। इसके अलावा अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, मार्केट कंपलेक्स रेस्तरां, बार आदि पूर्णता बंद रहेंगे।

सभी प्रकार के प्राइवेट वाहनों व टैक्सियों को केवल मरीजों के लिए ही आने जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा लोकल ट्रेन, मेट्रो रेलवे, लॉन्च-फेरी सर्विस, बस सर्विस आदि बंद रहेंगी।

इसके अलावा सभी प्रकार के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक तथा धार्मिक समारोहों पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली जैसे कई अन्य राज्यों में भी लॉकडाउन लगा हुआ है। जरूरत के हिसाब से राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ाया भी जा रहा है।

पूर्ण लॉकडाउन के इसी कड़ी में अब पश्चिम बंगाल भी आकर जुड़ गया है। 17 मई से अनिश्चित काल के लिए राज्य में पूर्ण योगदान की घोषणा कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button