राष्ट्रीय

सरसों तेल की कीमतों ने लगा रखी है आग, प्रति लीटर ₹100 महंगी हुई सरसों तेल

डेस्क: पेट्रोल के दाम ₹100 प्रति लीटर छू जाने की वजह से कुछ दिनों तक यह काफी चर्चा का विषय रहा। लेकिन अब सरसों तेल के बढ़ते दामों ने पेट्रोल को काफी पीछे छोड़ दिया है।

कीमतों के बढ़ने के इस रेस में सरसों तेल ने अपने साथ-साथ रिफाइन तेल को भी खींच लिया है। हर हफ्ते इसका रेट 25 से 30 रूपया बढ़ रहा है। कहीं-कहीं तो सरसों का तेल ₹210 प्रति लीटर में भी बिक रहा है।

वही रिफाइन तेल की कीमत न्यूनतम ₹165 से अधिकतम ₹180 प्रति लीटर हो गई है। अशोकनगर के मील संचालक विनोद का कहना है कि इस बार सरसों तेल का भाव ₹250 प्रति लीटर तक जा सकता है।

दरअसल, सरसों की आपूर्ति जरूरत के हिसाब से नहीं हो पा रही है। जिस वजह से सरसों तेल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। विक्रेताओं ने तो यह तक कह दिया है कि सरसों के स्टॉकिस्ट और कीमतों के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अधिक मुनाफा कमा सके।

सरसों तेल के बढ़ते भाव से हर घर परेशान हैं। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सरसों तेल और रिफाइंड तेल की कीमत लगभग ₹100 प्रति लीटर अधिक हो गई है। जानकारों की माने तो सरसों तेल के दाम में वृद्धि के वजह से हर घर का बजट 500 से 1000 रुपए तक बढ़ चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button