टेक्नोलॉजी

आप भी खरीद रहे हैं लैपटॉप! पहले जान लें ये बातें वरना हो जाएगा नुकसान

डेस्क: आज के डिजिटल जमाने में कोई भी ऑनलाइन काम बिना कंप्यूटर के संभव नहीं है। चाहे आप पढाई करते हों या फिर ऑफिस में काम, हर फील्ड में ही आपके पास एक कंप्यूटर होना जरुरी है।

वैसे तो कंप्यूटर दो तरह के होते हैं – डेस्कटॉप और लैपटॉप। पर आजकल ऐसे भी कंप्यूटर आ गए हैं जो एक टेबलेट की तरह होते हैं यह टेबलेट टच स्क्रीन के फीचर के साथ आते हैं। हालांकि फिर भी डेस्कटॉप और लैपटॉप ही अधिक प्रचलन में है।

आज की युवा पीढ़ी डेस्कटॉप के मुकाबले लैपटॉप रखना ज्यादा पसंद करती है क्योंकि यह वजन में हल्की होती है और इसे रखने के लिए कम जगह लगती है। जबकि एक डेस्कटॉप को रखने के लिए अच्छे खासे जगह की जरूरत होती है। साथ ही लैपटॉप को आप कहीं भी अपने साथ लेकर कैरी कर सकते हैं। जबकि डेस्कटॉप के साथ ऐसा नहीं है।

Important things to know before buying a laptop

लैपटॉप लेने से पहले जान लें यह बातें

इन्हीं सब बातों को सोच कर अगर आप भी लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो जरूरी है कि इसके अलावा भी कुछ पहलुओं पर आप विचार करें। तब जाकर फैसला लें कि आपको किस फीचर वाली कौन सी लैपटॉप खरीदनी है?

बजट और जरुरत

सबसे पहले आपको यह ध्यान में रखना चाहिए कि आपकी जरूरत क्या है और आपकी बजट कितनी है? क्योंकि अगर आप एक हाई परफारमेंस कंप्यूटिंग पावर वाले लैपटॉप को खरीदना चाहेंगे तो इसके लिए आपका बजट भी हाई होना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले आप अपने जरूरत को समझिए और लैपटॉप खरीदने के लिए एक बजट निर्धारित करिए।

अगर आप केवल वेब ब्राउज़िंग, ऑफिस वर्क और पढ़ाई के लिए एक लैपटॉप लेना चाहते हैं तो यह आपको सस्ता पड़ेगा। वहीं अगर आप हाई परफॉर्मेंस वाले गेमिंग लैपटॉप अथवा ग्राफिक्स से सम्बंधित काम करने के लिए एक लैपटॉप लेना चाहते हैं तो इसकी बजट लाखों में जा सकती है।

स्क्रीन साइज का चयन

एक लैपटॉप की स्क्रीन साइज में आती है। आपको यह देखना है कि आप किस साइज की स्क्रीन के साथ कंफर्टेबल हैं। आमतौर पर 14 इंच से शुरू होकर लैपटॉप की स्क्रीन साइज 16 इंच तक जाती है। आप अपने जरूरत के अनुसार स्क्रीन साइज का चयन कर सकते हैं। ज्ञात हो जितनी बड़ी स्क्रीन साइज होगी लैपटॉप का साइज भी उतना ही बड़ा होगा

things to know before buying a laptop

बैटरी लाइफ

अगर आप घर में लैपटॉप का यूज़ करते हैं तो बैटरी लाइफ आपके लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन अगर आप अपने साथ लैपटॉप को कैरी करते हैं और अक्सर बाहर इसका उपयोग करते हैं तो आपके लिए बैटरी लाइफ काफी महत्वपूर्ण है। आमतौर पर एक हाई एंड लैपटॉप की बैटरी 3 से 4 घंटे चलती है वही एक साधारण लैपटॉप की बैटरी लाइफ 8 घंटे तक हो सकती है।

अन्य आवश्यक चीजें

इसके अलावा जरूरी है कि आप अपने जरूरत के समय है अनुसार रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर भी चेक कर लें। क्योंकि आपके लैपटॉप में रैम की क्षमता जितनी अधिक होगी आपका लैपटॉप उतना ही अच्छा काम करेगा। फ़ास्ट स्टोरेज होने पर आपका लैपटॉप फास्ट भी चलेगा। वहीं अगर लैपटॉप की प्रोसेसिंग पावर अच्छी ना हो तो इतना अच्छा कंफीग्रेशन किसी काम का नहीं।

अगर आप इन सभी बातों को ध्यान में रखकर अपनी जरूरत के अनुसार एक लैपटॉप खरीदते हैं तो वह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। वरना आप भी यह सोच कर परेशान रहेंगे कि मेरा लैपटॉप इतना स्लो क्यों चल रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button