राष्ट्रीय

‘भारत-इंडिया’ विवाद पर राहुल गांधी ने खोला मुंह, बोल दिया बड़ी बात

डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्रुसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘भारत-इंडिया’ नाम विवाद सरकार के डर को दर्शाता है। उन्होंने कहा “मैं संविधान में दिए गए नाम ‘इंडिया दैट इज भारत’ से पूरी तरह खुश हूं। लेकिन इसके प्रति सरकार में थोड़ा डर है। ये उनकी ध्यान भटकाने वाली रणनीति हैं।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “हमने अपने गठबंधन के लिए इंडिया नाम सोचा और यह एक शानदार विचार है। यह दर्शाता है कि हम कौन हैं। हम खुद को भारत की आवाज मानते हैं। इसलिए यह नाम हमारे लिए बहुत अच्छा है।”

उनके अनुसार विपक्षी गठबंधन के नाम ने प्रधानमंत्री को इतना परेशान कर दिया है कि वह अब देश का नाम बदलना चाहते हैं।” राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी विपक्ष अडानी का मुद्दा उठाता है तो पीएम मोदी ध्यान भटकाने के लिए कुछ नई रणनीति लेकर आते हैं।

कैसे शुरू हुआ भारत बनाम इंडिया विवाद?

ज्ञात हो कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब G20 के निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इंडिया के बजाय भारत के राष्ट्रपति के रूप में उल्लेख किया गया। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के एक दस्तावेज में भी इंडिया की जगह भारत का जिक्र किया गया था क्योंकि नरेंद्र मोदी को इंडिया का नहीं बल्कि भारत का प्रधानमंत्री बताया गया था।

मजे की बात ये है कि भारत बनाम इंडिया केवल अटकलों में है क्योंकि सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि देश के नाम में कोई बदलाव होगा। चूंकि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। इसी को लेकर यह सब विवाद चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button