अंतरराष्ट्रीय

दुनिया को फिर से झेलना होगा एक नया वायरस का कहर? पुतिन ने किया दिल दहला देने वाला दावा

डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध अब एक अलग रूप लेता नजर आ रहा है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक दस्तावेज पब्लिश कर यूक्रेन पर जैविक हथियार बनाने का संगीन आरोप लगाया है। दरअसल, पुतिन का दावा है कि यूक्रेन-रूस बॉर्डर के पास अमेरिका से फंड प्राप्त प्रयोगशालाओं में एंथ्रेक्स और प्लेग के वायरस बनाने का काम यूक्रेन कर रहा है।

पुतिन ने अमेरिका पर लगाया आरोप

पुतिन के अनुसार यूक्रेन इस तरह के बायो वेपन का प्रयोग रूस के खिलाफ करना चाहता है जबकि यूएन ने इनपर बैन लगा रखा है। पुतिन ने दावा किया है कि यूएन के सामने अपना पोल खुलने के डर से अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इन्हे समाप्त करने के निर्देश भी दिए थे। रूस का दावा है कि विवादित जगह में रूस द्वारा ऑपरेशन चालू करने के बाद पेंटागन में खलबली मच जी है।

घातक होंगे परिणाम

किसी भी प्रकार के बायो वेपन का प्रयोग करना केवल एक देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए घातक साबित हो सकता है। कुछ समय पहले ही पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही थी। करोड़ों लोगों ने इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवाई। आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस भी चीन द्वारा बनाया गया एक बायो वेपन है। ऐसे में जब अभी तक एक वायरस का प्रभाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, उसपर यदि एक और नए वायरस का खतरा विश्व में मंडराने लगे तो इसके परिणाम काफी घातक होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button