दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का छाप छोड़ कर देश वापस लौटे ओलंपियंस, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

डेस्क: खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक 2020 का अब समापन हो चुका है और इसी के साथ सभी खिलाड़ी अपने-अपने देश वापस लौट रहे हैं। सभी भारतीय खिलाड़ी भी एक-एक करके भारत वापस लौट रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपने अपने समय के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। केवल एयरपोर्ट पर ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के घरों में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। सिल्वर मेडलिस्ट रवी दहिया के घर भी सुबह से ढोल बज रहे हैं। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले रवि के स्वागत में सभी तैयार बैठे हैं।

नीरज के स्वागत की भी हो चुकी तैयारी

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के स्वागत के लिए उनका पूरा गांव तैयार बैठा है। बता दें कि नीरज के भव्य जीत के बाद से ही उनके गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। सभी गांव वाले नीरज की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

grand welcome of team india in delhi airport

दिल्ली के अशोका होटल में होगा सम्मान समारोह

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह शाम के 6:30 बजे दिल्ली के अशोका होटल में किया जाएगा। भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा (गोल्ड), रवी दहिया (सिल्वर), मीराबाई चानू (सिल्वर), पीवी सिंधु (ब्रोंज), लवलीना बोरगोहेन (ब्रोंज), बजरंग पुनिया (ब्रोंज) और पुरुष हॉकी टीम (ब्रोंज) शामिल है।

दोपहर के 3:45 बजे महिला हॉकी टीम का आगमन दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ। तभी से दिल्ली एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल बना हुआ है। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का आगमन 5:00 बजे हुआ। सभी खिलाड़ियों के आ जाने के बाद उनका सम्मान समारोह दिल्ली के अशोका होटल में होगा।

दिल्ली एयरपोर्ट में उनका स्वागत खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी और एयरपोर्ट के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। हरियाणा के खेल मंत्री में कई गाड़ियों के साथ अशोका होटल पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button