बिहार

ट्राइडेंट सेवा के द्वारा पौधरोपण किया गया

पौधरोपण के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

बिहार डेस्क: सामाजिक संगठन ट्राइडेंट सेवा के तत्वावधान में प्रखंड के बरहा गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन पौधा लगाया गया। पौधरोपण के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द ठाकुर ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह साल में एक बार पौधा रोपित कर उसकी देखभाल करें।पेड़-पौधे जीवन का आधार है। यह वर्षा लाने व प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। पेड़-पौधों का बढ़ता दोहन ग्लोबल वार्मिंग के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इस रोकने के लिए पौधा रोपण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारा सब का कर्तव्य है। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा करना है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में काफी महत्व है। जिसमें वृक्ष का अहम योगदान है। वृक्षों से हमें छाया तो मिलती ही है साथ ही फल की भी प्राप्ति होती है। वृक्षों की आवश्यकता हमें विभिन्न ग्रह-नक्षत्रों के दोषों से भी मुक्ति दिलाने में लाभप्रद साबित होती है।

कार्यक्रम में रविन्द्र चौधरी, गोविन्द चौधरी, दीपक झा ,मुरारी चौपाल, संतोष कुमार, विकास कुमार, मनीष झा,गुलाब साह, अनीश झा सहित अन्य कर्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button