मनोरंजन

मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पिरामल की है इतने करोड़ की संपत्ति, ससुर से बिलकुल भी नहीं है पीछे

 

डेस्क: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 6 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि वह अपने बेटी की शादी किसी ऐरे गैरे इंसान से नहीं करवाएंगे। उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी दिसंबर 2018 में देश के जाने माने रियल स्टेट बिजनेस पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल के साथ हुई थी। बता दें कि आनंद पिरामल भी संपत्ति के मामले में अपने ससुर से पीछे नहीं हैं।

आनंद के पिता भी हैं जाने-माने बिजनेस टाइकून

आनंद पिरामल का जन्म व पालन पोषण राजस्थान के झुंझुनू जिले के बागर में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पूरी हुई जिसके बाद उन्होंने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। आनंद के पिता अजय पिरामल भारत के एक जाने-माने बिजनेस टाइकून है।

परिवार के सभी लोग लगे हैं बिजनेस में

आनंद पिरामल की मां स्वाति पीरामल भी काफी लोकप्रिय हैं। वर्ष उद्योगपति व वैज्ञानिक हैं इसके साथ ही वह पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। आनंद पिरामल के चाचा दिलीप वीआईपी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं। ईशा अंबानी से शादी होने के बाद आनंद पिरामल को लोग पहचानने लगे। इससे पहले कुछ लोग ही ऐसे थे जो आनंद पिरामल को जानते थे। लेकिन मुकेश अंबानी का दामाद बनने के बाद लोगों के मन में इनके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ी।

Mukesh-Ambani-son-in-law-Anand-Piramal

2018 में ईशा अंबानी के साथ शादी

मई 2018 में उन्होंने ईशा अंबानी को प्रपोज किया था जिसे ईशा और उसके परिवार में स्वीकार कर लिया। इसके बाद 12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी हो गई। इस शादी में देश के कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए थे। मुकेश अंबानी के बेटी की शादी कई दिनों तक लोगों के दिमाग पर छाई रही क्योंकि यह एक ग्रैंड वेडिंग थी।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आनंद पिरामल

आनंद पिरामल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में एक निवेश बैंकिंग कंपनी में निवेश के साथ शुरू किया। अपने पहले निवेश के साथ वह 434 मिलियन डॉलर इकट्ठा करने में सफल रहे। आगे चलकर इन्होंने कई और ऊंचे मुकाम हासिल किए। आज आनंद पिरामल की कुल संपत्ति 450 करोड़ रुपए की है।

बनवाया 120 करोड़ का घर

ईशा और आनंद की शादी में अजय पिरामल ने अपने बेटे को रोल्स रॉयस भी गिफ्ट किया था। इसके अलावा आनंद पिरामल के कलेक्शन में कई अन्य शानदार गाड़ियां भी शामिल हैं। अपने शादी के बाद आनंद ने ईशा अंबानी के लिए मुंबई में एक शाही घर भी बनवाया है। बताया जाता है कि इस घर की कीमत 120 करोड़ रुपए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button