राष्ट्रीय

कभी साइकिल पर घूम-घूम कर बेचा करता था गुड़, एक आइडिया ने बदल दी पूरी जिंदगी

 

डेस्क: सही प्लानिंग के साथ काम करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसका उदाहरण बने हैं महाराष्ट्र के रहने वाले अनिकेत खलकर हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से 20 करोड़ रुपए का व्यवसाय खड़ा कर दिया है। एक समय था जब वह साइकिल से गुड़ बेचा करते थे लेकिन अब वह सालाना 20 करोड़ की टर्नओवर वाली कंपनी के मालिक बन गए हैं।

16 वर्ष की उम्र से ही कर रहे हैं बिजनेस

अनिकेत खलकर का जन्म महाराष्ट्र में पुणे जिले के अंबेगांव तालुका के पास एक किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई करते हुए ही मात्र 16 वर्ष की उम्र में वह गुड़ के बिजनेस में उतर गए थे। किसान परिवार से होने के कारण वह शुरू से ही खेती से जुड़ा हुआ अपना बिजनेस करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:
जानिए टोक्यो पैरालंपिक में भारत का परचम लहराने वाले IAS अधिकारी सुहास की कितनी है संपत्ति
गांव की गवार लड़की समझ रहे थे लोग लेकिन निकली IAS ऑफिसर

साईकिल से घूम कर बेचा करता था गुड़

शुरू में उन्होंने साइकिल से घूम-घूम कर गुड़ बेचना शुरू किया। आगे चलकर उन्होंने खुद गुड़ बनाकर बेचने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने किसानों के साथ एक चेन बनाई। वह किसानों से गन्ना लेते और गन्ने से गुड़ बनाकर बेचा करते थे। ऐसा करते-करते आज उनकी कंपनी विश्व के 28 देशों में गुड़ बेच रहे हैं। उनकी कंपनी का नाम ‘गौरी फूड प्रोडक्ट्स’ है।

सालाना 20 करोड़ का टर्नओवर

छोटे स्तर पर शुरू करते हुए उन्होंने 300 गन्ना किसानों का नेटवर्क स्थापित किया। आज उनके पास 6 गुड़ उत्पादन केंद्र हैं जहां वह लाखों टन गुड़ उत्पादन करते हैं। वह किसानों को प्रति टन गन्ने के लिए ₹3000 की कीमत अदा करते हैं। उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 20 करोड़ रुपए है। अपनी कड़ी मेहनत से ही अनिकेत खलकर ने यह मुकाम हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button