मनोरंजन

ये है ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के करोड़ों की संपत्ति का वारिस?

डेस्क: स्वर कोकिला के नाम से विख्यात देश की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही। उनके निधन के पश्चात बॉलीवुड, राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों से जुड़े सभी लोग लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि लता मंगेशकर जी का चले जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सूत्रों के अनुसार, उनका स्वास्थ्य स्थिर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया। लेकिन अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखना पड़ गया और रविवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

पीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर के निधन की आधिकारिक घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।” पीएम के अलावा राजनीति से जुड़े अनेकों दिग्गजों ने ट्वीट कर स्वर कोकिला के निधन पर शोक जताया।

Also Read: लता मंगेशकर जी का यह गाना सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री भी रो पड़े थे, आप भी सुनिए

हो चुकी हैं भारत रत्न से सम्मानित

लता मंगेशकर ने कई दशकों तक भारतीय संगीत जगत में अपना अमूल्य योगदान दिया। 28 सितंबर 1929 को जन्म लता ने अपनी आवाज की ऐसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ी की उसकी गूंज अभी भी लोगों को सुनाई देती है। उन्होंने अभी तक लगभग 30 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं। संगीत जगत के कई दिग्गज उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं। भारतीय संगीत जगत में लता मंगेशकर के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।

ये है लता मंगेशकर के करोड़ों की संपत्ति का वारिस?

गायकी के अपने करियर के दौरान उन्होंने काफी शोहरत कमाया। मुंबई में ‘प्रभु कुंज’ नाम का उनका काफी बड़ा घर है। इसके अलावा उनके पास शेवरलेट गाड़ी भी है। बात करें उनके कुल संपत्ति की तो वो भी करोड़ों की है। लेकिन अब उनके निधन के बाद करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा?

Also Read: नहीं रही ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर, इतनी संपत्ति की थी मालकिन

बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने पूरे जीवन काल में विवाह नहीं किया। उनकी संपत्ति के वारिस कि कोई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं कराई गई है। हालांकि कुछ समय पहले लता मंगेशकर के फोटो जिसमें उनके हाथ में छोटा बच्चा था, के कारण कुछ लोगों में अफवाह फैल गई। लोग यह समझने लगे कि लता मंगेशकर की संपत्ति का वारिस व छोटा बच्चा है। लेकिन यह खबर सच नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button