उत्तर प्रदेश

UP Elections 2022 : किस नेता को लोग मुख्यमंत्री पद के लिए कर रहे हैं ज्यादा पसंद, इतने नंबर पर है योगी का नाम

 

डेस्क: उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद सियासी माहौल तेज हो गई है। कई नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस दौरान Committee For Political Awareness Drive (C-PAD) ने एक सर्वे किया जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी लोकप्रिय नेताओं की सूची वहां की जनता को दिखाई गई और उनसे पूछा गया कि वह किसे अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

योगी आदित्यनाथ सबसे कड़े दावेदार

लोगों द्वारा दिए गए वोट को यदि प्रतिशत में बदला जाए तो इस सूची में राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी को केवल 2% लोगों ने पसंद किया। जबकि अन्य दलों के नेताओं को केवल 5% लोगों ने पसंद किया। बात करें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तो इसमें उन्हें केवल 8% अंक मिले वहीं मायावती को 9% लोगों ने पसंद किया। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के 29% जनता ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना जबकि योगी अभी भी 47% के साथ मुख्यमंत्री पद के कड़े दावेदार माने गए।

अखिलेश दे सकते हैं योगी को टक्कर

इसके साथ ही यह साफ हो गया कि तर प्रदेश की जनता इस विधानसभा चुनाव के बाद भी योगी आदित्यनाथ को ही मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है लेकिन अखिलेश यादव जी इस रेस में उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से उत्तर प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता सपा का दामन थाम रहे हैं। बीते दिनों ही आज का के सवाल प्रसाद मौर्या ने थी अखिलेश यादव से हाथ मिला लिया है। वहीं कांग्रेस महिला वोटरों को रिझाने के लिए अलग-अलग मुहिम चला रही है। बसपा और सपा भी ब्राह्मणों को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग की शर्तें

देश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने कुछ शर्ते रखी हैं। चुनाव आयोग अनुसार इसी प्रकार की साईकिल रैली, बाइक रैली, पदयात्रा व जुलूस नहीं निकाला जा सकता। इसके साथ ही यदि कोई पार्टी किसी अपराधी को टिकट देती है तो उसके इतिहास के विषय में जनता को जानकारी देना होगा और यह भी बताना होगा कि वह उन्हें टिकट क्यों दे रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्ती बरत रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button