मनोरंजन

आयकर विभाग ने सोनू सूद के दफ्तर व आवास में क्यों मारा छापा? जानिए इसकी वजह

 

 

डेस्क: लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले सोनू सूद मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके घर और दफ्तर में आयकर विभाग का छापा पड़ चुका है। दरअसल, उनके अकाउंट्स बुक में गड़बड़ी पाए जाने के बाद इनकम टैक्स विभाग मुंबई में स्थित उनके दफ्तर में सर्वे करने के लिए पहुंची। सर्वे में मुंबई और लखनऊ शहर की उनकी छः प्रॉपर्टीज शामिल थी।

शुरुआत में सोनू सूद के दफ्तर व घरों में आयकर विभाग का छापा पड़ने का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा था लेकिन बाद में यह साफ हो गया। कथित तौर पर उनके अकाउंट में छेड़छाड़ किए जाने की वजह से आयकर विभाग उनके दफ्तर में सर्वे के लिए पहुंचे थे। हालांकि यह बात अभी भी साफ नहीं हो सकी है कि आयकर विभाग ने उनके आवास में छापा मारा था या नहीं।

शाम 7 बजे तक जारी रहा जांच

सोनू सूद के सभी ठिकानों पर सुबह से ही आयकर विभाग का सर्वे शुरू हुआ और यह शाम के 7:00 बजे तक जारी रहा। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग को अभी तक इस मामले में कुछ हासिल नहीं हुआ है। वही सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे से बड़ी संख्या में देश की जनता नाराज हो गई है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो कोई भी अच्छा काम करने के लिए सामने नहीं आएगा।

ARVIND-KEJRIWAL-SUPPORTED-SONU-SOOD

केजरीवाल ने किया समर्थन

सोनू सूद के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उतर आए हैं। उन्होंने सोनू के समर्थन में कहा कि सत्य की राह में अनेक कठिनाइयां आती है लेकिन जीत हमेशा सत्य की ही होती है। उनके अनुसार सोनू सूद के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिनकी मदद उन्होंने मुश्किल की घड़ी में किया था। केजरीवाल के अलावा भी ‘आप’ के कई नेता सोनू सूद के समर्थन में उतर चुके हैं।

पहले भी फंस चुके हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं था जब सोनू सूद विवादों में घिरे हो। इससे पहले भी बीएमसी ने उन पर कार्रवाई की थी। इसकी वजह उनकी रेजिडेंशियल बिल्डिंग को होटल में कन्वर्ट करना था। इसके अलावा भी लोगों की मदद करने के कारण कई बार उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। लोग ऐसा समझने लगे कि जरूरतमंदों का मदद करना तो बस पब्लिसिटी पाने का एक तरीका है।

IT-raid-iin-Sonu-Sood's-House

राजनीति में आ सकते हैं सोनू सूद?

पिछले कुछ समय से सोनू सूद के राजनीति में आने की काफी अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि सोनू राजनीति में आना चाहते हैं इसीलिए वह दूसरों की मदद के नाम पर अपनी छवि चमका रहे हैं। लेकिन इन सभी बातों को उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर निराधार बताया। उन्होंने यह साफ कर दिया उनका और उनके परिवार में किसी का भी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

अपनी मेहनत से बॉलीवुड में नाम कमाने वाले अभिनेताओं में से एक सोनू सूद केवल 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे। आज वह है 130 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें उनकी चल और अचल संपत्ति दोनों ही शामिल है। मुंबई में वह अपने 2600 स्क्वायर फुट के 4BHK अपार्टमेंट में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। वह मर्सिडीज, ऑडी और पोर्श जैसे गाड़ियों के भी मालिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button